हिप चौड़े हैं तो ये 4 डिजाइन के जींस-टॉप ना पहनें, समझें कौन से कपड़ों से मिलेगा स्लिम लुक
काफी सारी गर्ल्स के हिप और थाईज काफी चौड़े होते हैं। ऐसे में कई बार वो स्टाइलिंग मिस्टेक्स कर देती हैं, खासतौर पर जींस-टॉप के साथ। जानें वो कौन से कपड़े हैं जिन्हें वाइड हिप वाले बॉडी शेप की लड़कियों को पहनने से बचना चाहिए और कौन से उन पर खूबसूरत दिखेंगे।

काफी सारी गर्ल्स का हिप एरिया काफी वाइड दिखता है। जो काफी अजीब सा नजर आता है और लड़कियां काफी शेम फील करती हैं। लेकिन वाइड हिप एरिया को लेकर शेम फील करने की बजाय सही कपड़ों को पहनने की जरूरत होती है। जींस छोड़कर कुर्ता पहन लेना इस प्रॉब्लम का समाधान नही हैं। आप वेस्टर्न वियर आराम से पहनकर कंफर्टेबल और स्टाइलिश दिख सकती हैं। बस ध्यान में रखें कौन सी डिजाइन के जींस टॉप आपको नहीं पहनने हैं और कौन से वेस्टर्न वियर पहनकर आपका वाइड हिप एरिया हाइड दिखेगा।
हिप चौड़ा है तो ये पहनने की गलती ना करें
अगर आपके कमर और हिप का एरिया काफी चौड़ा है और अक्सर आप इसकी वजह से शर्मिंदा हो जाती हैं तो जींस-टॉप या फिर वेस्टर्न वियर में ऐसे कपड़ों को ना पहनें।
लाइट कलर जींस
आइस ब्लू, वाश्ड ब्लू या पेस्टल कलर की जींस, ट्राउजर पहनने से बचें। लाइटर कलर आपके हिप एरिया को जरा भी हाइड नहीं करेंगे उल्टे ये ज्यादा हाइलाइट होगा।
स्किनी या स्लिम फिट जींस
स्किनी जींस, स्लिम फिट जींस जैसी डिजाइन को इग्नोर करें। ये हिप एरिया से चौड़ी और नीचे जाकर पतली होंगी और आपके हिप को और भी ज्यादा चौड़ा दिखाएंगी।
क्रॉप या वेस्टलाइन तक के टॉप
क्रॉप टॉप या फिर ठीक वेस्टलाइन पर खत्म हो रहे टॉप को भी ऊपर लिखी जींस के साथ पेयर करने से बचें। इससे आपका हिप एरिया हाइलाइट होगा।
बॉडीकॉन ड्रेसेज
अगर हिप एरिया वाइड है तो कमर से फिटेड ड्रेसेज को भी पहनना अवॉएड करें।
वाइड हिप पर कौन से कपड़े जंचेगे
डिजाइनर टॉप्स
ऐसे टॉप जिनकी स्लीव पफ वाली हो, शोल्डर डिजाइनर हो या फिर रैप डिजाइन हो उन्हें पहनकर रेडी हों। जिससे कमर और शोल्डर का एरिया बैलेंस नजर आए।
कमर पर बेल्ट लगाएं
हिप एरिया वाइड है और कमर का एरिया पतला है तो बेल्ट लगाएं। जिससे आपकी कमर हाइलाइट हो।
डार्क कलर के बॉटम
डार्क कलर के बॉटम चुनें। ब्लैक, डार्क ब्लू जैसे गहरे कलर आसानी से वाइड एरिया पर इल्यूजन इफेक्ट पैदा करते हैं और आपका हिप ज्यादा चौड़ा नजर नहीं आएगा।
हाई वेस्ट या मिड वेस्ट जींस
हिप एरिया वाइड है तो हाई वेस्ट या मिड वेस्ट बॉटम पहनें। लो राइज बॉटम आपके हिप एरिया को ज्यादा चौड़ा दिखाएगा।
स्ट्रेट या वाइड लेग पैंट्स पहनें
स्ट्रेट डिजाइन वाले जींस या ट्राउजर पहनें। या फिर वाइड लेग पैंट्स को चुनें। जो कमर से लेकर पैर तक के पोर्शन को बैलेंस करें।
ए लाइन या रैप ड्रेसेज
ए लाइन ड्रेसेज जिसका फैब्रिक स्ट्रक्चर्ड फिट लुक दे रहा हो उसे चुनें। या फिर रैप ड्रेसेज को भी ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका फिगर बैलेंस दिखेगा और आपका वाइड हिप एरिया ज्यादा हाइलाइट नहीं होगा।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


