बच्चे की ड्रॉइंग फेंकें नहीं, 5 मिनट में बना दें उनकी फेवरिट टी-शर्ट; प्रिंटर की भी जरूरत नहीं!

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

DIY Hack: बच्चों की बनी ड्रॉइंग को फेंकने के बजाए थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाएं और उन्हें उनकी टी शर्ट पर प्रिंट करें। यकीन मानिए 5 मिनट में सारा काम हो जाएगा वो भी फ्री में। ट्राई कीजिए और बताई जैसा लगा ये DIY हैक।

बच्चे की ड्रॉइंग फेंकें नहीं, 5 मिनट में बना दें उनकी फेवरिट टी-शर्ट; प्रिंटर की भी जरूरत नहीं!

छोटे बच्चे अक्सर कई तरह की ड्रॉइंग बनाते हैं, जो पैरेंट्स के लिए भी काफी स्पेशल होती हैं। कभी-कभार तो कोई ड्रॉइंग इतनी सुंदर बन जाती है कि उसे सिर्फ कॉपी-कागज तक सीमित रखना बुरा लगता है। ऐसे में क्यों ना थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाकर आप उन ड्रॉइंग को बच्चे की टी-शर्ट पर प्रिंट कर दें? जी नहीं, ये बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है और इसके लिए आपको प्रिंटर या किसी भी महंगे सामान की जरूरत नहीं है। जरा सोचकर देखिए कि बच्चे कितने ज्यादा खुश होंगे जब उनकी टी-शर्ट पर उनका ही बनाया प्रिंट होगा। आप अपने हिसाब से उनके लिए क्रिएटिव सी और मेमोरेबल सी टी शर्ट बनाकर घर पर ही रेडी कर लेंगे। तो चलिए फटाफट से जानते हैं इसे करने का सबसे सिंपल तरीका।

टी-शर्ट पर प्रिंट करें बच्चे की ड्रॉइंग, स्टेप बाय स्टेप सीखें

स्टेप 1: ड्रॉइंग को ठीक से काट लें

सबसे पहले तो अपने बच्चे की कोई भी ड्रॉइंग सिलेक्ट करें, जिसे आप टी शर्ट पर प्रिंट करना चाहते हैं। अब इसे कैंची की मदद से अच्छी तरह काट लें। आपको वो वो हिस्सा निकाल लेना है, जो आप फैब्रिक पर प्रिंट करना चाहते हैं।

स्टेप 2: क्लिंग रैप (प्लास्टिक शीट) में रैप करें

रसोई में इस्तेमाल होने वाले क्लिंग रैप की मदद से आप बच्चे की ड्रॉइंग फैब्रिक पर ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए थोड़ी सी क्लिंग रैप लें और उसपर ड्रॉइंग रखें। अब इसके ऊपर भी क्लिंग रैप लगा दें। कुल मिलाकर आपको ड्रॉइंग को पूरी तरह से प्लास्टिक शीट में रैप कर देना है। एक से ज्यादा छोटी-छोटी ड्रॉइंग हैं, तो इन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से शीट में रैप कर सकती हैं।

स्टेप 3: एकस्ट्रा शीट को काट लें

एक बार जब ड्रॉइंग अच्छे से क्लिंग रैप में लपेट लें, तो उसके बाद एक्सट्रा शीट को कैंची की मदद से काट लें। किनारों पर थोड़ा-थोड़ा मार्जिन छोड़ दें, बहुत ज्यादा बारीकी से करने की जरूरत नहीं है।

स्टेप 4: टी-शर्ट को अच्छे से प्रेस करें

अब जिस भी टी-शर्ट या दूसरे कपड़े पर आप ये प्रिंट लगाना चाहते हैं, उसपर अच्छी तरह से प्रेस कर दें। ध्यान रहे एक भी सिलवट नहीं रहनी चाहिए वरना ड्रॉइंग अच्छे से प्रिंट नहीं हो पाएगी। टी-शर्ट के अंदर कोई कार्डबोर्ड या मोटा पेपर लगा दें, ताकि सिलवट भी ना पड़े और डिजाइन दूसरी तरफ ना फैले।

स्टेप 5: टी-शर्ट पर प्रिंट करें ड्रॉइंग

अब टी-शर्ट पर ड्रॉइंग प्रिंट करने की बारी है। इसके लिए प्लास्टिक शीट में रैप हुई ड्रॉइंग को टी शर्ट के उस हिस्से पर रखें, जहां आप इसे प्रिंट करना चाहते हैं। इसके बाद ऊपर से एक पार्चमेंट पेपर रखें। इसके ऊपर आपको अच्छे से आयरन करना है। थोड़ी देर में ही पूरी ड्रॉइंग टी-शर्ट पर ट्रांसफर हो जाएगी। फिर पेपर को हटाएं और ये पहनने के लिए तैयार है।

ध्यान रखने वाली कुछ बातें

टी-शर्ट कॉटन की होनी चाहिए, ताकि प्रिंट अच्छे से सेट हो सके। आयरन बहुत ज्यादा गर्म न रखें और हमेशा ऊपर से पार्चमेंट पेपर रखकर ही प्रेस करें। डिजाइन बनने के बाद टी-शर्ट को कम से कम 24 घंटे तक ना धोएं, ताकि रंग अच्छी तरह सेट हो जाए।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।