गरबा-डांडिया के लिए तैयार करें DIY चश्मा और टोपी, फंकी लुक के लिए ये हैं बेस्ट एक्सेसरीज
नवरात्रि के दौरान महिलाएं गरबा और डांडिया नाइट के लिए बहुत सुंदर तरीके से तैयार होती हैं। ऐसे में अगर आप इस इवेंट के लिए फंकी लुक पाना चाहती हैं तो DIY चश्मा और टोपी तैयार करें। ये दोनों चीजें आपको डिफरेंट लुक देने में मदद कर सकती हैं।

शारदीय नवरात्रि का इंतजार लोग पूरे सालभर करते हैं। खासतौर से महिलाओं को इस पर्व का इंतजार रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन नौ दिनों में देवी की पूजा के साथ ही जगह-जगह गरबा और डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जाता है। ऐसे में महिलाओं के बीच इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर एक्साइटमेंट रहती हैं क्योंकि उन्हें सजने-संवरने का एक और मौका मिल जाता है। गरबा और डांडिया की रात पर अधिकतर महिलाएं ट्रेडिशनल चनिया-चोली ही पहनती हैं लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी है जो ट्रेडिशनल को एक मॉर्डन टच देकर फ्यूजन लुक क्रिएट करती हैं। अगर आप अपने फ्यूजन लुक को फंकी बनाना चाहती हैं तो कुछ एक्सेसरीज को लुक में शामिल करें। यहां हम DIY चशमा और कैप बनाने का तरीका बता रहे हैं। इसे नवरात्रि थीम के मुताबिक सजाकर लुक में शामिल किया जा सकता है। देखिए कैसे बनाएं।
DIY चशमा कैसे तैयार करें
- इस चशमें को तैयार करने के लिए आपको चाहिए होगा एक गॉगल,मोली, ऑक्सिडाइज्ड जूलरी से-लटकन, चेन और कॉइन,तीन रंग की ऊन के धागे, ग्लू, कौड़ी चाहिए।
- चशमा बनाने के लिए सबसे पहले इसकी डंडी पर मोली लपेट दें। इसे अंत में ग्लू के साथ सिक्योर कर दें।
- फिर ऑक्सिडाइज जूलरी का इस्तेमाल करके लटकन को चेन के साथ चश्मे के आगे वाली दोनों साइड्स पर लगा दें।
- अब ऊनी धागों को लें और फिर इसे गुथ की चोटी करते हुए बांध लें। अच्छी तरह से बांधने के बाद इस चोटी को नीचे से एक धागा बांध कर लॉक करें।
- अब चश्में के साइड्स पर ग्लू लगाएं और फिर ऊनी चोटी को आधे फ्रेम से लेते हुए अच्छी तरह से लगा दें। इसे आपको एक लेंस से लगाते हुए दूसरे पर लेकर जाना है। (कंफ्यूजन दूर करने के लिए आप वीडियो देखें।)
- अब ऊपर की तरफ कौड़ी लगाएं। आप चाहें तो अलग-अलग रंगों वाली कौड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसे सूखने के लिए पूरा समय दें तभी सब चीजें अच्छे से चश्में में चिपकेंगी और आसानी से बाहर भी नहीं आएंगी।
DIY टोपी कैसे तैयार करें
- टोपी तैयार करने के लिए आपको जरूरत होगी एक सादा टोपी, रंगीन कौड़ी, सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाले छोटे शीशे और ग्लू की।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले संटर से नीचे की तरफ आते हुए शीशों को लगाएं। अच्छी तरह से शीशे चिपकाने के बाद इसे सूखने दें। टोपी के आगे वाले हिस्से में भी किनारे पर शीशों को अच्छी तरह से लगा दें।
- फिर रंगी कौड़ी को चिपकाएं। इसके लिए एक लाइन बनाते हुए आप ग्लू लगाएं और फिर कौड़ी पेस्ट कर दें। आपको हर लाइन में शीशे को बीच में रखते हुए कौड़ी लगानी है।
- इसे थोड़ा हैवी लुक देने के लिए आप पॉम-पॉम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। टोपी में जिस जगह पर खाली-खाली लगे उसे आप शीशे से सर्कल शेप बनाकर भर सकते हैं।
- ध्यान रखें कि आप टोपी पर सब चिपकाने के बाद इसे कम से कम 1 घंटे का समय दें। ताकी ये अच्छी तरह से सूख जाए और आसानी से कुछ भी ना निकले।
डीआईवाई क्रेडिट-चश्मा: ar.unnatiagrawal टोपी:divothelegacy

