धर्मेंद्र के 70 के दशक के फेमस फैशन लुक्स, आज भी युवाओं को करते हैं इंप्रेस

धर्मेंद्र के 70 के दशक के फेमस फैशन लुक्स, आज भी युवाओं को करते हैं इंप्रेस

संक्षेप:

युवा पीढ़ी उनके कूल, कैजुअल और एथनिक-वेस्टर्न मिक्स को समय-समय पर रीक्रिएट करती रहती है। आइए एक नजर डालते हैं धर्मेंद्र के कुछ आइकॉनिक फैशन ट्रेंड्स पर, जो फिल्मों से निकलकर आज भी लोगों के बीच ट्रेंड में बने हुए हैं।

Nov 11, 2025 08:56 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र कुछ दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया खबरों की मानें तो उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बॉलीवुड में 'ही-मैन' नाम से मशहूर धर्मेंद्र, अपनी जवानी के दिनों में न सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग बल्कि अपने फैशनेबल लुक की वजह से भी फैंस के बीच फेमस रहे हैं। मशहूर टाइम्स मैगजीन ने तो 70 के दशक में धर्मेंद्र को दुनिया के दस खूबसूरत पुरुषों की लिस्ट में जगह दी थी। धर्मेंद्र का रग्ड लुक, मस्कुलिन अपील और सिंपल लेकिन स्टाइलिश कपड़े आज भी युवाओं को बेहद इंस्पायर करते हैं। यही वजह है कि युवा पीढ़ी उनके कूल, कैजुअल और एथनिक-वेस्टर्न मिक्स को समय-समय पर रीक्रिएट करती रहती है। आइए एक नजर डालते हैं धर्मेंद्र के कुछ आइकॉनिक फैशन ट्रेंड्स पर, जो फिल्मों से निकलकर आज भी लोगों के बीच ट्रेंड में बने हुए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शर्टलेस लुक और रग्ड मस्कुलिन वाइब

फिल्म 'फूल और पत्थर' में धर्मेंद्र का शर्ट उतारकर लड़ाई का सीन देखकर लाखों युवा प्रभावित हुए। यह पहला मौका था जब बॉलीवुड में मस्कुलर बॉडी को हाइलाइट किया गया। आज धर्मेंद्र का यह लुक जिम कल्चर और फिटनेस ट्रेंड्स में जीवित है। युवा बिना शर्ट के वर्कआउट सेशन या बीच वियर में इसे अपनाते हैं। सोशल मीडिया पर #HeManLook हैशटैग से रीक्रिएट करते हैं।

बेल-बॉटम पैंट्स विद बोल्ड प्रिंट शर्ट्स

70 के दशक में धर्मेंद्र ने 'चोरी मेरा काम' जैसी फिल्मों में बेल-बॉटम्स (फ्लेयर्ड पैंट्स) और बोल्ड प्रिंट वाली शर्ट्स पहनीं, जो एक्सपेरिमेंटल स्टाइल का प्रतीक बनीं। आज युवा रेट्रो रिवाइवल ट्रेंड में बेल-बॉटम जींस या पैंट्स को क्रॉप टॉप्स या ग्राफिक टी के साथ पेयर करते हैं। युवा इस फैशन ट्रेंड को विंटेज वाइब के लिए चुनते हैं।

कुर्ता विद स्कार्फ या शॉल

धर्मेंद्र का कुर्ता-स्कार्फ कॉम्बो (जैसे 'सत्यकाम' या 'राम बलराम' में) सिंपल एथनिक लुक था, जो आरिस्टोक्रेटिक लेकिन कूल लगता था। यह इंडियन-वेस्टर्न फ्यूजन का शुरुआती उदाहरण था। आज युवा इस फैशन ट्रेंड को कैजुअल आउटिंग्स में लिनेन कुर्ता को स्टोल या स्कार्फ के साथ स्टाइल करते हैं। इसे मॉडर्न ट्विस्ट देने के लिए युवा इसे जींस के साथ पहनकर सोशल मीडिया पर #DesiBoyVibes में शेयर करते हैं।

ऑल-व्हाइट आउटफिट

'तोहफा' में उनका सफेद कुर्ता-पजामा या सूट कूलनेस का सिंबल बना, जो क्वर्की जैकेट्स के साथ पेयर किया गया। आज के युवा वेडिंग्स या समर पार्टीज में ऑल-व्हाइट एथनिक वियर (जैसे शेरवानी या कुर्ता) पहनते हैं। यह क्लीन, मिनिमलिस्ट लुक युवाओं को अट्रैक्ट करता है।

मोटे फ्रेम वाले चश्मे

आपने मोटे फ्रेम वाले चश्मे का ट्रेंड देखा होगा, 70 के दशक में धर्मेंद्र ने कई फिल्मों में ऐसा स्टाइलिश चश्मा लगाकर ट्रेंड शुरू किया था। जो आज युवाओं के बीच फैशन ट्रेंड बन गया है।

टोपी

धमेंद्र की स्टाइलिश टॉपी भी युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हुई थी। उन दिनों युवा ऐसी टॉपी में दिख जाया करते थे। आप आज भी इस लुक में कई लोगों को देख सकते हैं।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।