Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनdeepika padukone spent time with ranveer singh in abudhabi wear stunning brown maxi dress jacket with expensive price
अबुधाबी में रेसिंग देखने के लिए दीपिका पादुकोण ने पहने ऐसे कपड़े, मिल गया विंटर के लिए परफेक्ट लुक

अबुधाबी में रेसिंग देखने के लिए दीपिका पादुकोण ने पहने ऐसे कपड़े, मिल गया विंटर के लिए परफेक्ट लुक

संक्षेप:

Deepika Padukone Enjoy Formula 1 Racing In AbuDhabi With Ranveer Singh: धुरंधर की सक्सेज के बीच एक्टर रणवीर सिंह के साथ अबुधाबी में दीपिका फार्मूला1 रेसिंग एंज्वॉय करते दिखीं। वहीं उनका ब्राउन लुक काफी इंप्रेसिव दिख रहा।

Dec 10, 2025 04:13 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दीपिका पादुकोण यूं ही फैशन क्वीन नही हैं। उनके लुक्स पर हर स्टाइल एफर्टलेसली जंचती है। बोल्ड बिकिनी लुक हो या फिर साड़ी में लिपटी सुंदर अप्सरा, दीपिका अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना देती हैं। लेटेस्ट फोटोज में दीपिका का ब्राउन कलर के साथ एक्सपेरिमेंट और लुक दोनों ही ग्लैमरस दिख रहा है। खासतौर पर अगर आप सर्दियों में स्टाइलिश स्टेटमेंट और क्लासी लुक चाहती हैं तो दीपिका पादुकोण के इस लुक की सारी डिटेल जरूर देख लें। बूट्स से लेकर लेदर जैकेट सब कुछ परफेक्ट दिख रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लांग लेंथ ड्रेस और हाई बूट्स ने लुक को बनाया खास

धुरंधर मूवी की सक्सेज के बीच दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ अबुधाबी फार्मूला 1 रेसिंग देखने के लिए पहुंची। जहां पर उनका स्टाइलिश लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा है। दीपिका ने इस आउटिंग के लिए ब्यूटीफुल ब्राउन शेड की लांग एंकल लेंथ ड्रेस को वियर किया है। जिसकी हाई नेकलाइन और वेस्टलाइन पर रश्ड डिटेलिंग इसे खास बना रही। वहीं वेस्टलाइन तक फिगर फिटिंग के साथ इसे ए लाइन डिजाइन दी गई है। जो इस ड्रेस में ब्यूटीफुल वॉल्यूम ऐड कर रहा। वहीं ड्रेस के साथ पेयर चॉकलेट ब्राउन बॉम्बर लेदर जैकेट ग्लैमरस लेकिन प्लेफुल लुक क्रिएट करने में मदद कर रहा। इस जैकेट पर डबल कॉलर के साथ स्लीव पर बलून शेप और रिस्ट पर इलास्टिक डिटेलिंग दी गई है। जो इस ड्रेस के साथ काफी स्टाइलिश दिख रहा।

दीपिका पादुकोण का लुक

हाई बूट्स ने बना दी बात

एंकल लेंथ ड्रेस के साथ दीपिका ने हाई हील बूट्स को कैरी किया है। विंटर में ठंड से बचने के साथ ये अंदाज काफी स्टाइलिश लुक दे रहा।

ब्राउन शेड मेकअप में दीपिका की ब्यूटी

टैन ब्राउन और चॉकलेट ब्राउन कॉम्बिनेशन को दीपिका ने ब्ाउन ग्लॉसी लिप शेड और ब्राउन सॉफ्ट स्मोकी आई मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। वहीं चिक पर लगा हाईलाइटर और स्टेटमेंट आईब्रोज खूबसूरती को बढ़ा रहा। ड्रेस को हाईलाइट करने के लिए दीपिका ने गोल्ड शेड की मिनिमल एक्सेसरीज को कैरी किया है।

कीमत है बेहद खास

दीपिका पादुकोण की ये ड्रेस इंटरनेशनल लक्जरी ब्रांड मगदा बुत्रिम (magdabutrym) से ली गई है। जिसकी कीमत है 1,80,600 रुपये। यहीं नहीं दीपिका पादुकोण का पूरा लुक लक्जरी ब्रांड से फिल है। जिसमे बूट्स लूइस विटॉन और ब्रेसलेट, ईयररिंग्स कार्टियर के हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।