
बजट में है दीपिका पादुकोण की ये टीशर्ट, जींस संग पहनीं तो दिखेगा हटके लुक
Deepika Padukone T Shirt Price: दीपिका पादुकोण के लुक को रीक्रिएट कर आप भी स्टाइलिश दिख सकती हैं। जान लें इस व्हाइट टीशर्ट की कीमत। साथ ही रेडी होते वक्त इन चीजों को आप भी ट्राई करें।
जींस टीशर्ट पहनना पसंद है लेकिन हर बार एक जैसे लुक से बोर हो चुकी हैं, तो दीपिका पादुकोण के इस लुक को ट्राई करें। बीती शाम पपराजी के कैमरे में स्पॉट हुईं दीपिका ने एफर्टलेस कंफर्टेबल लुक कैरी किया था। जिसे देखकर गर्ल्स जरूर स्टाइल टिप्स ले सकती हैं। सिंपल सी व्हाइट टीशर्ट और वाश्ड डेनिम जींस में भी दीपिका का ग्लैमर कम नहीं हो रहा था। तो अगर आप भी सिंपल लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो दीपिका के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।
व्हाइट लैस डिटेलिंग टीशर्ट में दीपिका
सिटी में पपराजी के कैमरे में कैद दीपिका पादुकोण ने व्हाइट टीशर्ट को वियर किया। जिसकी डिजाइन इसे स्पेशल बना रही थी। क्लोज्ड राउंड नेक और हाफ स्लीव के साथ टीशर्ट की हेमलाइन पर लैस को एस्मेट्रिक डिजाइन में स्टिच किया गया है। दीपिका का ये लुक स्टाइलिश गर्ल्स के बजट में भी आ सकता है। वहीं इस स्टनिंग टीशर्ट को दीपिका ने फोल्डेड ब्लू मॉम जींस के साथ पेयर किया है। जो सिंपल व्हाइट टीशर्ट के साथ हमेशा अट्रैक्टिव दिखता है।
इस ब्रांड की टीशर्ट में रेडी हुईं दीपिका
दीपिका पादुकोण ने लेटेस्ट आउटिंग के लिए जारा ब्रांड के लैस कंबाइंड टीशर्ट को वियर किया है। जिसकी कीमत है 2250 रुपये। दीपिका वाले इस लुक को आप भी आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं।
फुटवियर से लेकर एक्सेसरीज से बना दिया लुक को स्पेशल
दीपिका ने इस सिंपल से टीशर्ट और जींस के लुक को न्यूड हील्स वाली सैंडिल के साथ पेयर किया है। वहीं ब्लैक हैंडबैग और लुइस कार्टियर की वॉच इस पूरे लुक को एक्सपेंसिव बना रही है। ओपन हेयर और ग्लॉसी फिनिश न्यूड ब्राउन लिपस्टिक, हाईलाइटर और आंखों में काजल के साथ सिंपल लुक को कंप्लीट किया गया है। तो अगर आप आउटिंग पर एफर्टलेस तरीके से रेडी होकर जाना चाहती हैं तो दीपिका पादुकोण का ये लुक बेस्ट है।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




