शरवरी वाघ का आइवरी-गोल्ड लहंगा लुक: मिनिमल में भी दिखा रॉयल ग्लैमर
बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने अपने एलिगेंट आइवरी-गोल्ड लहंगे में ग्रेस और रॉयल चार्म का परफेक्ट बैलेंस दिखाया है। मिनिमल मेकअप और हेवी ज्वेलरी ने इस ब्राइडल-इंस्पायर्ड लुक को खास बना दिया।

बॉलीवुड की नई पीढ़ी की स्टाइल आइकन शरवरी वाघ अपने एलिगेंट और रिफाइंड फैशन चॉइसेज के लिए जानी जाती हैं। ट्रेंडी लुक्स से लेकर रॉयल एथनिक आउटफिट्स तक, शरवरी हर बार अपने स्टाइल से फैशन लवर्स का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में उनका आइवरी-गोल्ड लहंगा लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे ब्राइडल और फेस्टिव फैशन के लिए एक परफेक्ट इंस्पिरेशन माना जा रहा है। यह लुक मिनिमलिज्म और ग्रेस का खूबसूरत मेल पेश करता है।
- खूबसूरत लहंगा: शरवरी वाघ के इस लहंगे की खासियत इसकी सॉफ्ट आइवरी शेड और बारीक गोल्ड एम्ब्रॉयडरी है। लहंगे पर की गई इंट्रिकेट डिटेलिंग इसे बेहद रॉयल फील देती है, वहीं कलर पैलेट इसे मॉडर्न और टाइमलेस बनाता है। भारी कढ़ाई के बावजूद लहंगा ओवर-द-टॉप नहीं लगता जो आज की मिनिमल ब्राइड्स की पहली पसंद बन चुका है।
- डिजाइनर ब्लाउज: ब्लाउज की फिटिंग और डीप नेकलाइन लुक में ग्लैम एलिमेंट जोड़ती है, जबकि दुपट्टे को शरवरी ने बड़े ही ग्रेसफुल अंदाज़ में ड्रेप किया है। लहंगे के साथ उन्होंने हैवी कुंदन और पोल्की ज्वेलरी चुनी जिसमें स्टेटमेंट नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स शामिल हैं। ज्वेलरी का यह चुनाव लुक को ट्रेडिशनल टच देता है, बिना उसे बोझिल बनाए।
- मिनिमल मेकअप: मेकअप की बात करें तो शरवरी वाघ ने न्यूड और सॉफ्ट मेकअप को प्राथमिकता दी। ड्यूई स्किन, सटल आई मेकअप और न्यूड लिप शेड ने उनके नेचुरल फीचर्स को खूबसूरती से हाईलाइट किया। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने कर्ल पोनीटेल करवाए हैं जो पूरे लुक को बैलेंस कर रहे हैं। इससे लहंगे और ज्वेलरी को पूरा फोकस मिला।
फैशन टिप: यह लुक खासतौर पर उन दुल्हनों और वेडिंग गेस्ट्स के लिए इंस्पिरेशन है जो हैवी रंगों से हटकर कुछ एलिगेंट और सॉफ्ट ट्राय करना चाहती हैं। आइवरी-गोल्ड लहंगा दिन की शादी, रिसेप्शन या एंगेजमेंट फंक्शन के लिए एक परफेक्ट चॉइस बन सकता है। कुल मिलाकर, शरवरी वाघ का यह लहंगा लुक साबित करता है कि एलिगेंस के लिए ज्यादा एक्सपेरिमेंट की जरूरत नहीं होती। सही कलर, क्लीन सिलुएट और बैलेंस्ड स्टाइलिंग किसी भी एथनिक आउटफिट को फैशन गोल बना सकती है।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




