
रकुल प्रीत सिंह के 8 मॉडर्न ब्लाउज डिजाइंस, साड़ी पर देंगे किलर लुक
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के स्टाइलिश लुक्स कमाल के होते हैं। रकुल को साड़ी कैरी करना काफी पसंद है और उनके ब्लाउज डिजाइंस भी बेहद खूबसूरत होते हैं। चलिए कुछ लुक्स दिखाते हैं।
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह दमदार एक्ट्रेस होने के साथ फैशन क्वीन भी हैं। रकुल के स्टाइलिश लुक्स हर किसी को पसंद आते हैं। रकुल वेस्टर्न के अलावा साड़ी लवर भी हैं। उनके ब्लाउज डिजाइंस सुंदर और मॉडर्न स्टाइल में होते हैं। साड़ी पर खूबसूरत दिखने के लिए रकुल के ब्लाउज डिजाइन महिलाएं सिलवा सकती हैं। चलिए आपको कुछ खास लुक्स दिखाते हैं।

शिमर राउंड नेक
शिमर ब्राउन साड़ी के साथ रकुल ने राउंड नेक नेट ब्लाउज कैरी किया है। एल्बो लेंथ तक स्लीव्स वाला ये ब्लाउज डिजाइन किसी भी नेट साड़ी पर अच्छा लगेगा। आप इस तरह का ब्लाउज सिलवा सकती हैं।
ब्रालेट स्टाइल
हॉट दिखने के लिए आप प्लेन साड़ी के साथ ब्रालेट स्टाइल वाला ब्लाउज सिलवाएं। इस तरह का ब्लाउज आपकी प्लेन साड़ी को भी अट्रैक्टिव बना देगा। रकुल इसमें हॉट दिख रही हैं।

डीप नेक
लहंगे के साथ रकुल ने डीप बोल्ड नेक वाला ब्लाउज पहना है। इस तरह का ब्लाउज डिजाइन साड़ी के साथ भी अच्छा लगेगा। ये ब्लाउज स्लीवलेस-डीप स्टाइल में ग्लैमरस लुक देगा।
हॉल्टर नेक
हॉल्टर नेक स्टाइल वाला ब्लाउज भी रकुल पर जच रहा है। किसी भी सुंदर साड़ी के साथ इस तरह का ब्लाउज डिजाइन अच्छा लगेगा। ऑर्गेन्जा, शिफॉन या जॉर्जट साड़ी पर इसे सिलवाएं।

स्वीटहार्ट डिजाइन
रेड कलर का स्वीटहार्ट डिजाइन वाला ब्लाउज रकुल को बोल्ड लुक दे रहा है। किसी भी स्टाइलिश साड़ी के साथ ये ब्लाउज डिजाइन सुंदर लगेगा। डीप नेक और बैक स्टाइल में ये सिलवाया जाएगा।
लॉन्ग ब्लाउज
आजकल पूरा पेट कवर करने वाले लॉन्ग ब्लाउज भी खूब चले हैं। स्लीवलेस स्ट्रैपी स्टाइल वाला लॉन्ग लेंथ ब्लाउज रकुल ने फैंसी साड़ी पर पहना हुआ है। इस तरह का ब्लाउज लुक अच्छा लग रहा है।

सिंपल ट्रिएंगल डिजाइन
जॉर्जट की फ्लोरल साड़ी के साथ रकुल ने सिंपल ट्रिएंगल नेक डिजाइन वाली साड़ी पहनी हुई है। जॉर्जट साड़ी पर सुंदर दिखने के लिए आप ये ब्लाउज डिजाइन सिलवा सकते हैं।
ट्रेसेल्स डिजाइन
स्टाइलिश लुक के लिए आप ब्लाउज में कमर की ओर ट्रेसेल्स लगवाएं और स्लीव्स की जगह लटकन वाली डिजाइन चुनें। साड़ी के लिए ये ब्लाउज डिजाइन भी ट्रेंड में है।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




