मेंहदी लगानी नहीं आती? सदाबहार के फूलों वाला ये हैक ट्राई करें, 5 मिनट में बनेगा सुंदर डिजाइन!
Mehndi Designs: मेंहदी का सुंदर डिजाइन बनाना अगर आपको भी मुश्किल लगता है, तो इस हैक के बाद नहीं लगेगा। सिर्फ सदाबहार के फूलों की मदद से आप अपने आप ही इतनी सुंदर मेंहदी लगा लेंगी कि हर कोई तारीफ करेगा।

कोई भी स्पेशल मौका तब तक अधूरा ही रहता है, जबतक घर की सभी लड़कियां और महिलाएं हाथों में मेंहदी ना लगा लें। हर तीज-त्यौहार पर यही सिलसिला चलता है। आने वाले दिनों में कई त्योहार, शादी और एंगेजमेंट जैसे फंक्शन आने वाले हैं; ऐसे में मेंहदी के डिजाइन आप भी खोज रही होंगी। मेंहदी के सुंदर-सुंदर पैटर्न इंटरनेट पर आसानी से मिल तो जाते हैं, लेकिन इन्हें बनाना बड़ा मुश्किल होता है। खासकर अगर आप ज्यादा मेंहदी लगाना नहीं जानती हैं, तब तो कोई भी डिजाइन मुश्किल से ही बनता है। लेकिन क्या हो अगर आप बहुत ही सुंदर मेंहदी का डिजाइन फटाफट लगा लें? जी हां, एक वायरल इंटरनेट हैक से आप फ्लोरल मेंहदी डिजाइन आसानी से बना सकती हैं, भले ही मेंहदी लगाने में आपका हाथ साफ ना हो। बस आपके स्टेप बाय स्टेप ये तरीका फॉलो करना है।
सदाबहार के फूलों से बनाएं मेहंदी का सुंदर डिजाइन
मेंहदी लगाते हुए सबसे ज्यादा परेशानी आती है, परफेक्ट आउटलाइन बनाने में। कई बार अगर आप फूल-पत्ते बना भी रही हैं, तो उनकी शेप प्रॉपर नहीं आ पाती या कभी-कभी छोटी-बड़ी हो जाती है। ऐसे में ट्रिक आपके बड़े काम आएगी। इसके लिए बस आपको 4-5 सदाबहार के ताजे फूल लेने हैं और स्टेप बाय स्टेप ये तरीका फॉलो करना है। साथ में एक वीडियो भी अटैच है, जिसे देखकर आप और भी आसानी से पूरा प्रॉसेस सीख सकती हैं।
स्टेप 1- फूलों की आउटलाइन बनाएं
सबसे पहले अपने सदाबहार के फूलों को अपने हाथ पर अरेंज कर के रख लें। आपको इनकी डंठल हटा देनी है। अब मेंहदी की कोन लें और फूलों की आउटलाइन बनाना शुरू कर दें। सदाबहार के फूलों की नेचुरल शेप मेंहदी में काफी ज्यादा सुंदर लगती है। अगर आपको मेहंदी लगानी नहीं आती है, तो फूल की परफेक्ट शेप बनाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस तरीके से आप आराम से इन्हें बना लेंगी।
स्टेप 2- आउटलाइन पर बेल-बूटे बना शुरू करें
आउटलाइन बनाने के बाद बेल-बूटे बनाना शुरू करें। ये बहुत मुश्किल नहीं है, आपको बस फूलों की आउटलाइन के इर्द-गिर्द और सिंपल डॉट्स बनाकर पैटर्न बना लेना है। इसके अलावा फूलों की आउटलाइन के पास सिंपल सा फ्लोरल पैटर्न बना लें। मिडल फिंगर पर इस तरह से कलीरे वाली मेहंदी ड्रॉ कर सकती हैं। ये बनाना बिल्कुल सिंपल होता है और देखने में भी ये काफी सुंदर डिजाइन लगता है।
स्टेप 3- फूल हटाकर बनाएं फ्लोरल पैटर्न
अब आपको सदाबहार के फूलों को एक-एक कर के हटा लेना है। अब इसके सेंटर में गोला बना लें, फिर सिंपल सी फ्लोरल शेप ड्रॉ करें। इस तरह आपको सारे फ्लॉवर्स में पैटर्न बना लेना है। ये बहुत ही सिंपल है और आसानी से बन जाएगा। बाकी बचे हुए हिस्से में आप शेडिंग कर सकती हैं। शेडिंग से डिजाइन और ज्यादा अट्रैक्टिव हो जाता है, साथ ही इसका रंग भी काफी गाढ़ा आता है। ये सिंपल स्टेप फॉलो कर के आपका मेंहदी डिजाइन तैयार हो जाएगा, जो आप किसी भी ऑकेजन पर लगा सकती हैं।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


