
सिल्क की साड़ी में दाग लग गया है तो साफ करने के लिए जान लें ये तरीका
How to remove stain from silk saree: सिल्क की साड़ी पर अगर चाय, तेल के दाग लग जाएं तो पूरी साड़ी खराब हो जाती है। लेकिन अब इन धब्बों को छुड़ाने का बहुत ही आसान सा तरीका मिल गया है। जिसकी मदद से साड़ी के धब्बे आसानी से निकल जाते हैं।
सिल्क की साड़ी केवल एक्सपेंसिव नहीं होती बल्कि ये एक परंपरा होती है। जिसे अक्सर महिलाएं सालों साल संजो कर रखती हैं। पूजा-पाठ से लेकर शादी-विवाह के स्पेशल मौके पर पहनने के लिए सिल्क की साड़ियां सबसे सुंदर दिखती है। लेकिन इन साड़ियों की सुंदरता तब बिगड़ जाती है जब उस पर किसी तरह का दाग लग जाता है। अगर पूजा में बैठी हैं तो रोली, हल्दी का दाग लग जाता है। वहीं कई बार शादी-पार्टी में जाने पर तेल का दाग लग जाता है। ऐसे में पूरी साड़ी को ड्राई क्लीन के लिए देना पड़ता है। लेकिन फिर भी ये दाग नहीं छूटते। सिल्क की साड़ी पर लगे इस तरह के दाग को छुड़ाने के लिए बस ये तरीका सीख लें। जिसमे आपके पैसे भी नहीं खर्च होंगे और साड़ी के दाग भी छूटकर हल्के हो जाएंगे।
सिल्क साड़ी से धब्बे छुड़ाने का तरीका
- सिल्क साड़ी पर चाय, तेल, हल्दी या फिर कुमकुम का दाग लग गया है तो उसे हटाने के लिए बहुत ही सिंपल सी ट्रिक फॉलो करने की जरूरत है। बस इन तीन से चार स्टेप में आसानी से सिल्क साड़ी पर लगा दाग साफ किया जा सकता है।
- सबसे पहले कॉटन लेकर लगे हुए धब्बे को रगड़कर साफ करने की कोशिश करें।
- अब किसी बाउल में शैंपू लेकर उसमे पानी डालें और घोल तैयार कर लें।
- एक सफेद रंग का बड़ा सा कपड़ा लेकर उसे कई परत में मोड़ लें।
- अब जिस जगह पर धब्बा लगा है उस हिस्से की साड़ी के सीधे साइड के नीचे सफेद रंग का कपड़ा रख दें।
- उलटे साइड पर कॉटन की मदद से सफाई का काम शुरू करें। पहले कॉटन को शैंपू में डुबोएं और दाग के ऊपर हल्के हाथ से लगाकर रगड़ें।
- अब साफ पानी में कॉटन को डुबोएं और फिर से दाग को रगड़ें। ऐसा करने से सारा धब्बा साड़ी के सीधे साइड से निकलकर सफेद रंग के कपड़े में लग जाएगा और साड़ी से दाग रिमूव हो जाएगा।
- बस अब गर्म आयरन से प्रेस करके साड़ी के गीले वाले हिस्से को सुखा लें। इस मेथड से साड़ी पर लगा दाग काफी ज्यादा साफ हो जाता है। हालांकि थोड़ा हल्का धब्बा कई बार साड़ी में रह जाता है।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




