
सेलिब्रेटी ड्रैपर डॉली जैन का वायरल ओपन पल्लू हैक, आप भी जान ले
संक्षेप:
Dolly Jain Saree Open Pallu Hack: साड़ी का खुला पल्लू पहनना मुश्किल लगता है तो सेलिब्रेटी साड़ी ड्रैपर डॉली जैन का बताया ये हैक जान लें। जो इन दिनों वायरल हो रहा है। साथ ही दूसरे तरीकों से भी साड़ी के ओपन पल्लू को कैरी करना सीख लें।
Jan 01, 2026 04:54 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
साड़ी एक वर्सेटाइल ड्रेस है। जिसे आप मनचाहे अंदाज में पहनकर रेडी हो सकती हैं। लेकिन जितना मुश्किल साड़ी को ड्रैप करना है। उतना ही मुश्किल साड़ी को कैरी करना है। खासतौर पर अगर आप ओपन पल्लू कैरी करना चाहती है। तो इसे संभालना काफी सारी महिलाओं के लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सेलिब्रेटी साड़ी ड्रैपर डॉली जैन का ये वायरल हैक काम आ सकता है। इस हैक की मदद से आपकी कितनी भी हैवी साड़ी हो उसे ओपन पल्लू के साथ कैरी करना बिल्कुल आसान हो जाएगा।
डॉली जैन का वायरल ओपन पल्लू हैक
अगर आप साड़ी को खुले पल्लू में वियर करना चाहती हैं तो इस हैक को सीख लें।
- सबसे पहले साड़ी को अच्छी तरह से कमर के पास प्लीट बनाकर पहन लें।
- फिर कंधे पर ओपन पल्लू बनाकर साड़ी को फिक्स करें।
- अब रबर बैंड में पिन को फंसाएं।
- फिर इस रबर बैंड को कोहनी के पास पहन लें।
- अब, खुले पल्लू को हाथों के पास से प्लीट्स बनाकर सेट करें।
- फिर रबर बैंड वाली पिन को इन प्लीट्स पर मिलाकर लगाएं।
- रबर बैंड की वजह से आपका हाथ फ्री रहेगा लेकिन ध्यान रहे कि आप अपना पूरा हाथ ना खोलें। लेकिन ये सिंपल पिन लगाने से ज्यादा आसान तरीका है।
ओपन पल्लू कैरी करने का ये तरीका भी कर सकते हैं ट्राई
- अगर आप रबरबैंड लगाकर नहीं पहन पा रही हैं तो ओपन पल्लू को वियर करने का ये तरीका भी ट्राई कर सकती हैं।
- साड़ी के ओपन पल्लू को हाथों के पास अच्छी तरह से प्लीट्स बनाकर सेट कर करें और इन प्लीट्स को उठाकर ब्लाउज के किनारे पर पिन से फिक्स कर लें। इस तरह से ओपन पल्लू को सेट करने से भी हाथों को फ्री रखने में मदद मिलेगी।
- आप चाहें तो पल्लू को शोल्डर पर सेट करने के बाद खुले हिस्से को उठाकर प्लीट्स बनाएं और बस पिन से सिक्योर कर दें। जिससे कि जब आप हाथ खोलें तो पूरा पल्लू खुल ना जाए बल्कि पिन से एक साथ फिक्स रहे। इनमे से किसी भी एक तरीके को आप पल्लू कैरी करने के लिए यूज कर सकती हैं।

लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




