Cannes 2026: विदेश में साड़ी पहन इतराती दिखीं हुमा कुरैशी, नजाकत पर लट्टू हुए सब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कान फिल्म फेस्टिवल में हुमा कुरैशी का देसी अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है। अदाकारा  बनारती साड़ी में इतराती हुई नजर आ रही हैं। आइए, जानते हैं उनके इस लुक की खासियत।

Cannes 2026: विदेश में साड़ी पहन इतराती दिखीं हुमा कुरैशी, नजाकत पर लट्टू हुए सब

कान फिल्म फेस्टिवल इन दिनों फ्रांस में हो रहा है। इसे सिनेमा जगत का सबसे बड़ा और ग्लैमरस मंच माना जाता है। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड सितारे इस समारोह में शिरकत कर रहे हैं। ऐसे में अदाकारा हुमा कुरैशी भी वहां पहुंची हैं। जहां पहले दिन एक्ट्रेस ने ब्लैक आउटफिट में बॉस लेडी लुक को कैरी किया था। तो वहीं आज उनका बनारसी साड़ी देसी लुक सामने आया है। विदेश में साड़ी पहनकर अदाकारा खूब इतराती नजर आईं है। देखिए, उनके साड़ी लुक की खासियत।

बनारसी साड़ी में हुमा कुरैशी का लुक

बनारसी साड़ी में इतराती नजर आई हुमा

कान फिल्म फेस्टिवल से हुमा कुरैशी के दो लुक सामने आए हैं, जिसमें दूसरा लुक उनका काफी देसी नजर आया है। इस लुक में उन्होंने सिल्क फैब्रिक की हल्की शाइन वाली साड़ी को पहना है। ये मॉव या डस्टी पर्पल शेड की साड़ी बहुत सॉफ्ट और रिच दिखने वाली है। साड़ी के बॉर्डर पर गोल्ड जरी वर्क किया गया है जो इस साड़ी को रॉयल दे रहा है।

कंट्रास्ट ब्लाउज से लुक को बनाया खास

साड़ी के साथ ज्यादातर महिलाएं सेम रंग के ब्लाउज पहनने की जगह कंट्रास्ट रंग के ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं। इस पर्पल शेड की साड़ी के साथ हुमा ने गोल्डन ब्लाउज को कैरी किया है। ये साड़ी के साथ परफेक्ट कंट्रास्ट बन रहा है। इस ब्लाउज की स्लीव्स और टेक्सचर्ड डिजाइन ट्रेडिशनल लुक दे रहे हैं।

जूलरी है खास

इस साड़ी में अपने लुक को रॉयल बनाने के लिए हुमा ने हैवी चोकर नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स को पहना है। ये नेकपीस पूरे लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन हैं। नेकलेस में गोल्ड और पर्पल स्टोन लगे हैं जो साड़ी के रंग से बहुत अच्छे से मैच हो रहे हैं। इस ज्वेलरी की वजह से लुक काफी ग्रेसफुल लग रहा है।

हुमा कुरैशी

मेकअप और हेयरस्टाइल

आजकल के ट्रेंड को फॉलो करते हुए इस साड़ी लुक में हुमा ने सॉफ्ट वेवी हेयर को कैरी किया है जो बहुत नेचुरल और ग्लैमरस फील दे रहे हैं। इसके अलावा मेकअप को न्यूड रखा गया है, जिससे चेहरा फ्रेश और एलिगेंट दिख रहा है। आंखों और लिप्स को बहुत सोबर रखा है, जो इस रॉयल आउटफिट के साथ अच्छे से बैलेंस बना रहे हैं।

ध्यान खींच रहा छोटा पर्स

कान फिल्म फेस्टिवल में सेलेब्रिटी लुक के साथ ही उनके छोटे पर्स भी चर्चा में आ रहे हैं। इस लुक में हुमा ने एक छोटे से पर्स को कैरी किया है। जो सभी का ध्यान खींचने का काम कर रहा है।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।