बिहार की 'विधायक मैडम' मैथिली ठाकुर साड़ी में दिखती हैं सुंदर संस्कारी गुड़िया, उनके लुक्स हैं जरा हटके
बिहार की युवा विधायक मैथिली ठाकुर अपने काम के साथ स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। मैथिली साड़ी पहनना पसंद करती हैं और उनके साड़ी लुक्स काफी सिंपल और सुंदर होते हैं।

बिहार की युवा विधायक मैथिली ठाकुर अपने देसी पहनावे की वजह से अब सुर्खियों में छाने लगी हैं। मैथिली ने जब से राजनीति में कदम रखा है, उन्होंने साड़ी पहनना शुरू कर दिया है। मैथिली हर सभ्यता और स्टाइल में साड़ी पहनती हैं लेकिन उसमें उनकी सादगी साफ दिखती हैं। मैथिली अपने क्षेत्र में काम करने और अपने पहनावे को लेकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। वह हर कार्यक्रम में अलग तरह की साड़ी पहने दिखती हैं। चलिए उनके खास साड़ी लुक्स आपको दिखाते हैं।
कासवु साड़ी
हाल ही में मैथिली केरल पहुंची थीं, जहां वह ऑफ व्हाइट कलर की कासवु साड़ी पहने दिखीं। ये साड़ी केरल की खास साड़ियों में से एक है और इसमें मैथिली सुंदर दिख रही थीं। इस साड़ी को उन्होंने चौड़ी प्लीट्स वाले पल्लू के साथ ड्रेप किया। मैथिली की साड़ी पर नीले और सुनहरे धागों से कमल के फूल वाली बूटियां बनी हुई हैं, जो आकर्षक लग रही है।
रेड साड़ी

गोल्डन जरी बॉर्डर वाली रेड साड़ी बनारसी सिल्क टच वाली है। मैथिली ने इस साड़ी को ओपन पल्लू के साथ पहना है। पल्लू पर गोल्डन जरी और ट्रेडिशनल पैटर्न अच्छा लग रहा है। मैथिली ने साड़ी के साथ रेड ब्लाउज और टेंपल जूलरी स्टाइल की है।
ब्लॉक प्रिंटेड साड़ी

गुलाबी और नीले रंग वाली ब्लॉक प्रिंटेड साड़ी मैथिली ने स्टाइल की है। इस साड़ी पर एनिमल मोटिफ डिजाइन बनी हुई है, जो अट्रैक्टिव दिख रही है। इस साड़ी के साथ उन्होंने सिंपल ब्लाउज पहना है और कान में झुमके और हाथों में भरी चूड़ियां पहनी हुई हैं।
नेवी ब्लू साड़ी

कॉपर-गोल्डन बनारसी जरी बॉर्डर वाली नेवी ब्लू कलर की साड़ी मैथिली ने कैरी की है। साड़ी पर छोटे गोल्डन बूटी वर्क और पल्लू में फ्लोरल-ट्रेडिशनल ब्रोकेड पैटर्न डिजाइन बना है। गोल्डन बॉर्डर वाली इस साड़ी के साथ मैथिली ने रस्ट कलर का ब्लाउज पहना हुआ है और कान में झुमके पहने हैं।
रेड सिल्क साड़ी
लाल सिल्क और मोटिफ पैटर्न वाली ये साड़ी मैथिली पर सुंदर लग रही है। इसका पल्लू हैवी स्टाइल में गोल्डन जरी वर्क के साथ बना हुआ है, जिसमें लटकन भी लगी है। मैथिली ने इसके साथ एल्बो लेंथ ब्लाउज स्टाइल किया है और साथ में टेंपल गोल्डन जूलरी पहनी हुई है। इस तरह की साड़ी किसी खास शादी या फंक्शन के लिए आप भी चुन सकती हैं।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




