भूमि पेडनेकर ने साड़ी पहन अटेंड किया बिड़ला फैमिली का रिसेप्शन, साड़ी की कीमत कर देगी हैरान
Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर अपने हटके और यूनिक फैशन सेंस के साथ किसी भी इवेंट में पहुंचकर सुर्खियां बटोरती हैं। एक दिन पहले हुए बिड़ला फैमिली के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची भूमि पेडनेकर ने साड़ी में फंक्शन अटेंड किया। इस रॉयल सी साड़ी की कीमत हर किसी को हैरान कर देगी।

भूमि पेडनेकर अपने स्टनिंग और यूनिक फैशन सेंस की वजह से लोगों की राडार पर रहती हैं। लेकिन उनका ये लुक काफी सारे लोगों को इंप्रेस कर सकता है। दरअसल, यश बिड़ला के बेटे वेदांत बिड़ला के वेडिंग रिसेप्शन में फिल्मी दुनिया के कई सितारों ने शिरकत की। जिसमे भूमि पेडनेकर भी शामिल थीं। चमचमाते कपड़ों में पहुंचे सितारों के बीच भूमि का लुक काफी खास था। दरअसल, भूमि ने तरुण ताहिलियानी की खास साड़ी को कैरी किया था। जिसकी कीमत आपको जरूर हैरान कर सकती है।
भूमि पेडनेकर का लुक
भूमि पेडनेकर ने वेडिंग रिसेप्शन के लिए पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक को चुना था। जिसमे वो ग्लैमर का तड़का लगाना ना भूलीं। साड़ी को फ्रंट पल्लू में कैरी करने के साथ वो अपने स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले ब्लाउज को फ्लांट करते दिखीं। जिसकी फुल स्लीव इसे हटके और खास बना रही थी।
साड़ी के साथ पूरा लुक था खास
भूमि ने डार्क मरून शेड की साड़ी को चुना था। कांजीवरम सिल्क की ये साड़ी जिस पर हैवी वर्क और एंब्रायडरी की गई थी। वहीं इस साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पर छोटे जालनुमा डिजाइन की बारीक एंब्रायडरी का काम दिख रहा है। साड़ी को भूमि ने मैचिंग रेड स्टोन वाले चोकर नेकपीस और कानों में शानदार ईयरकफ्स के साथ पेयर किया है। सिंपल स्लीक हेयर बन और साथ में डार्क शेड की लिपस्टिक के साथ ये लुक कंप्लीट किया गया है।
साड़ी की ड्रैपिंग है खास
साड़ी को देसी लुक में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए भूमि ने फ्रंट में पल्लू को रखकर ड्रैप किया था। वहीं इस गुजराती स्टाइल पल्लू में प्लीट्स बनाने की बजाय ओपन स्टाइल रखी गई है। जिसकी वजह से साड़ी की पूरी डिजाइन आसानी से फ्लांट हो रही है।
साड़ी की कीमत कर देगी हैरान
डिजाइनर तरुण ताहिलियानी के कलेक्शन से ली गई है। बिदरी कांजीवरम इस साड़ी की कीमत है 6,87,600 रुपये। जिसे सुन कोई भी हैरान हो सकता है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


