हाथों के लिए आलता डिजाइन: गोल घेरे, फूल और कमल के खूबसूरत पैटर्न देखें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दुर्गा पूजा पर अगर आप भी बंगाली महिलाओं जैसा ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो हाथों पर आलता के ये खूबसूरत डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। ये डिजाइन बनाने में आसान हैं और आपके त्योहार वाले लुक को खास बना सकते हैं।

Simple and Beautiful Alta Designs for Hands
हाथों के लिए आलता के आसान और खूबसूरत डिजाइन

दुर्गा पूजा में बंगाली महिलाओं के सजने-संवरने का अंदाज काफी खास होता है। लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी, माथे पर बड़ी लाल बिंदी, हाथों में चूड़ियां और पैरों में आलता उनके लुक को खूबसूरत बनाते हैं। खासकर हाथों पर लगा लाल आलता ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा देता है। अगर आप भी इस दुर्गा पूजा पर अपने हाथों को सुंदर और ट्रेडिशनल लुक देना चाहती हैं, तो आलता के अलग-अलग डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए पूरे हाथों पर आलता लगाने की जरूरत नहीं है। हथेली के बीच में बना छोटा-सा डिजाइन या उंगलियों पर लगाया गया आलता भी हाथों को खूबसूरत बना सकता है। आइए जानते हैं आलता के ऐसे ही चार खूबसूरत डिजाइन, जिन्हें आप दुर्गा पूजा, सिंदूर खेला या किसी दूसरे त्योहार पर ट्राई कर सकती हैं।

1. ट्रेडिशनल गोल आकार वाला आलता डिजाइन

अगर आपको ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो हथेली पर गोल आकार वाला आलता डिजाइन बना सकती हैं। इसमें हथेली के बीच में लाल आलता से एक बड़ा गोल घेरा बनाया जाता है। आप चाहें तो गोले के चारों ओर छोटे-छोटे घेरे या बारीक लाइनें भी बना सकती हैं। इससे डिजाइन और सुंदर लगेगा। इसके साथ उंगलियों के पोरों पर आलता लगाने से हाथों को पूरा ट्रेडिशनल लुक मिलेगा। इस डिजाइन की खास बात यह है कि इसे बनाना काफी आसान है। अगर आपको ज्यादा भरा हुआ डिजाइन पसंद नहीं है, तो सिर्फ गोल घेरा बनाकर भी हाथों को खूबसूरत लुक दे सकती हैं। लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी के साथ यह डिजाइन काफी अच्छा लगेगा।

2. लाल गोले के साथ सफेद बिंदियों वाला डिजाइन

अगर आप साधारण गोल डिजाइन में थोड़ा नया अंदाज जोड़ना चाहती हैं, तो लाल आलता के साथ सफेद बिंदियों वाला डिजाइन चुन सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले हथेली के बीच में लाल आलता से एक गोल आकार बनाएं। अब इसके किनारों पर सफेद रंग की छोटी-छोटी बिंदियां लगाएं। चाहें तो गोले के अंदर भी बिंदियां बनाकर इसे और खूबसूरत बना सकती हैं। लाल और सफेद रंग का यह मेल हाथों पर काफी अच्छा लगता है। इस डिजाइन को बनाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती। अगर आप सिंदूर खेला के लिए तैयार हो रही हैं, तो यह डिजाइन आपके ट्रेडिशनल लुक के साथ खूब जचेगा।

आलता डिजाइंस हाथों के लिए

3. कमल के फूल वाला आलता डिजाइन

हाथों पर फूलों वाले डिजाइन पसंद हैं, तो कमल के फूल वाला आलता डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें हथेली के बीच में लाल आलता से कमल का फूल बनाया जाता है। फूल की पंखुड़ियों को अलग-अलग आकार देकर इसे और सुंदर बनाया जा सकता है। आप चाहें तो फूल के आसपास छोटी-छोटी बिंदियां या पत्तियां भी बना सकती हैं। इससे डिजाइन थोड़ा भरा हुआ और आकर्षक लगेगा। अगर आप चाहती हैं कि हाथों पर डिजाइन साफ नजर आए, तो कमल के फूल को हथेली के बीच में बनाएं और बाकी हिस्से को खाली छोड़ दें। यह डिजाइन पूजा के साथ-साथ त्योहार की तस्वीरों में भी काफी सुंदर लगेगा।

कमल के फूल वाला आलता डिजाइन

4. बारीक और मिनिमल मेहंदी जैसा डिजाइन

अगर आपको हाथों पर बहुत ज्यादा आलता लगाना पसंद नहीं है, तो बारीक और मिनिमल डिजाइन चुन सकती हैं। इसे मेहंदी की तरह छोटी-छोटी लाइनों, बिंदियों, पत्तियों और पतली बेल की मदद से बनाया जा सकता है। आप उंगलियों के पास बारीक डिजाइन बनाएं और हथेली के बीच में छोटा-सा फूल या कोई दूसरी आकृति बना सकती हैं। इसमें हाथों का काफी हिस्सा खाली रहता है, इसलिए डिजाइन ज्यादा भरा हुआ नहीं लगता। यह उन महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें सिंपल और हल्का ट्रेडिशनल लुक पसंद है। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से छोटा या थोड़ा बड़ा भी रख सकती हैं।

बारीक और मिनिमल मेहंदी जैसा डिजाइन

दुर्गा पूजा पर अपने ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए आप इनमें से अपनी पसंद का आलता डिजाइन चुन सकती हैं। फिर चाहे आपको गोल आकार वाला सिंपल डिजाइन पसंद हो या सफेद बिंदियों और कमल के फूल वाला, हर डिजाइन हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकता है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनहाथों के लिए आलता डिजाइन: गोल घेरे, फूल और कमल के खूबसूरत पैटर्न देखें