Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनBalance Your Saree Look with the Right Blouse Expert Tips for Every Body Shape
इमेज कोच बता रहीं आप पर कैसा ब्लाउज अच्छा लगेगा, बॉडी शेप के हिसाब से अभी पता करें!

इमेज कोच बता रहीं आप पर कैसा ब्लाउज अच्छा लगेगा, बॉडी शेप के हिसाब से अभी पता करें!

संक्षेप:

Blouse for Your Body Shape: सभी का बॉडी टाइप अलग है, इसलिए बॉडी शेप के हिसाब से ब्लाउज पिक करना चाहिए। इससे आपकी बॉडी की ओवरऑल शेप भी अच्छी आती है और लुक भी निखर जाता है।

Nov 11, 2025 09:54 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साड़ी बेशक आप कितनी भी महंगी या डिजाइनर खरीद लें, लेकिन अगर ब्लाउज ठीक नहीं है, तो सारा लुक बेकार हो जाता है। इसलिए साड़ी के साथ सिर्फ कलर देखकर ही ब्लाउज मैच ना करें, बल्कि उसका डिजाइन और फिटिंग भी जरूर देखें। कोई ब्लाउज डिजाइन किसी और पर अच्छा लग रहा है, तो जरूरी नहीं कि आपके ऊपर भी लगेगा। दरअसल हम सभी का बॉडी टाइप अलग है, इसलिए बॉडी शेप के हिसाब से ब्लाउज पिक करना चाहिए। इससे आपकी बॉडी की ओवरऑल शेप भी अच्छी आती है और लुक भी निखर जाता है। इमेज कंसल्टेंट स्वाति झा ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि अपने लिए सही ब्लाउज लेते समय किन बातों का ध्यान रखना है। आइए जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हेवी बस्ट है तो ऐसे ब्लाउज चुनें

स्वाति बताती हैं कि अगर आपका बस्ट साइज थोड़ा हैवी है, तो ब्लाउज के फ्रंट में हेवी एंब्रॉयडरी या वर्क अवॉइड करें। इससे सारी अटेंशन वहीं शिफ्ट होगी और बस्ट ज्यादा हेवी लगेगा। इसकी जगह आप ब्लाउज के बैक या स्लीव्स पर हेवी एंब्रॉयडरी वर्क करा सकती हैं, इससे ओवरऑल लुक बैलेंस हो जाएगा।

हेवी टमी एरिया है तो ऐसे ब्लाउज लें

अगर आपके टमी एरिया पर फैट है, तो आपके लिए कोटी स्टाइल या पेप्लम स्टाइल ब्लाउज एकदम परफेक्ट रहेंगे। एक्सपर्ट कहती हैं कि ये आपके टमी एरिया को हाइड करते हैं और ओवरऑल शेप को डिफाइंड लुक देते हैं।

लोअर बॉडी हेवी है तो चुनें ऐसे ब्लाउज

स्वाति बताती हैं कि अगर आपकी लोअर बॉडी यानी जांघों और कूल्हों वाला हिस्सा थोड़ा ज्यादा हेवी है, तो ऐसे ब्लाउज चुनें जिनपर हेवी वर्क हो। हेवी एंब्रॉयडरी या हेवी वर्क वाले ब्लाउज पीस आपकी अपर बॉडी पर वॉल्यूम क्रिएट करेंगे, जिससे ओवरऑल लुक काफी बैलेंस्ड लगेगा।

बैलेंस्ड बॉडी है तो करें एक्सपेरिमेंट

अगर आपकी अपर बॉडी और लोअर बॉडी दोनों बैलेंस्ड हैं, तो आप हर तरह के ब्लाउज पीस फ्लॉन्ट कर सकती हैं। अलग-अलग स्टाइल्स के साथ एक्सपेरिमेंट करें और देखें कि आपको कौन सा पसंद आ रहा है। अलग से नेट, लटकन, लेस और बीड्स वगैरह अटैच करा के आप ब्लाउज को एकदम डिजाइनर लुक दे सकती हैं।

(All Images Credit: Pinterest)

ये भी पढ़ें:इमेज कोच ने बताया अनारकली में स्लिम दिखने का तरीका, खरीदते हुए ध्यान रखें ये बात
ये भी पढ़ें:ड्रेपिंग कोच से सीखें चौड़े बॉर्डर वाली साड़ी पहनने का नया तरीका
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।