लाल-हरा छोड़ अंशुला कपूर ने चुना नीला रंग, मेहंदी वाला लुक दे रहा फ्रेश वाइब्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Anshula Kapoor Mehndi Look: एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और 4 जुलाई को हुए मेहंदी फंक्शन का वीडियो उन्होंने शेयर किया है। जिसमे उनका टील ब्लू लहंगा फ्रेश वाइब्स दे रहा और काफी खूबसूरत दिख रहा।

अंशुला कपूर मेहंदी लुक

अंशुला कपूर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बीते शनिवार को मेहंदी का फंक्शन था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अंशुला एक्टर अर्जुन कपूर की बहन और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी हैं। जो जल्द ही 6 जुलाई को लांग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी के बंधन में बंधने जा रही है। नो फिल्टर कंटेट से अपने फैन बनाने वाली अंशुला का मेहंदी लुक भी उनकी पर्सनैलिटी की तरह बिल्कुल अलग और खास है। उन्होंने लाल, हरा या मल्टीकलर जैसे रंगों को छोड़ कर टील ब्लू कलर को मेहंदी लुक के लिए चुना। जो काफी फ्रेश वाइब्स दे रहा और टू बी ब्राइड के लिए परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन है। आप भी नोट कर लें मेहंदी वाले लुक की ये छोटी-छोटी डिटेल।

टील ब्लू लहंगा दे रहा फ्रेश वाइब

फैशन एक्सपर्ट को अंशुला कपूर का ये टील ब्लू लहंगा कलर काफी अट्रैक्ट कर रहा और पसंद आ रहा। मेहंदी के लिए उन्होंने गुजराती पटोला डिजाइन के टील ब्लू लहंगे को चुना है। जिसे डिजाइनर अर्पिता मेहता के कलेक्शन से लिया गया है। इस लहंगे पर पटोला प्रिंट के साथ कौड़ी, मिरर वर्क किया गया है, जो शाइन, प्रिंट, एंब्रायडरी का परफेक्ट बैलेंस दे रहा। बारीक डिटेल की बात करें तो टील ब्लू शेड फ्रेश कलर पर मल्टीकलर धागों से वर्क किया गया है। मिरर लगे हैं और बारीक कारीगरी की गई है। वहीं ब्लाउज पर पोल्का डॉट्स बने हैं, ऑरनेट एंब्रायडरी बॉर्डर्स पर साथ में मिरर की डिटेलिंग है।

दुपट्टे पर जियोमेट्रिक मोटिफ्स बने हैं, जिस पर शिमरी वर्क किया गया है और गोल्ड, पिंक, सिल्वर और टरक्वॉइज कलर का इस्तेमाल किया गया है।

फैमिली के साथ कनेक्ट है लहंगा

अंशुला के इस खास गुजराती पटोला स्टाइल लहंगे को पहनने का कारण उनकी न्यू फैमिली है। वो अपनी नई फैमिली को ट्रिब्यूट करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने ये गुजराती टेक्सटाइल वाले फेमस पटोला लहंगा को चुना।

अंशुला की स्टाइल ने बना दिया परफेक्ट

अंशुला ने पूरे लुक को एक कलर पर टिका रखा है। जिससे फोकस किसी दूसरी चीज पर हरगिज ना जाए। यहां तक कि ज्वैलरी भी सेम कलर की है। चंकी बीडेड नेकलेस, जिस पर स्टेटमेंट पेंडेट लगे हैं और साथ में मैचिंग ड्रॉप ईयररिंग्स, रिंग्स को पेयर किया गया है।

अंशुला कपूर मेहंदी लुक

सॉफ्ट मेकअप लुक कर रहा अट्रैक्ट

बिना किसी ओवर लेयरिंग के अंशुला ने नेचुरल ब्यूटी को शो ऑफ किया है। सॉफ्ट, रेडिएंट ग्लोइंग स्किन, ब्लश चिक्स, मिनमिल कोहल आईलाइनर और वेल डिफाइन आईब्रोज परफेक्ट दिख रही। इस मेकअप को उन्होंने न्यूड पिंक लिपस्टिक शेड के साथ पेयर किया है। वहीं सॉफ्ट वेवी हेयर और उनमे लगे पर्पल कलर के गजरे की लड़ी क्यूट लुक क्रिएट कर रहा है।

लांग ब्लाउज बना स्टाइल स्टेटमेंट

अंशुला कपूर का लांग ब्लाउज और वी नेकलाइन उनके पूरे लुक को खास बना रहा था और हटके स्टाइल स्टेटमेंट दे रहा था। तो टू बी ब्राइड्स ये आपके लिए भी परफेक्ट मेहंगी लुक बन सकता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।