Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनaneet padda on forbes magazine under 30 wear denim top and skirt know price detail
क्यूट सा टॉप पहनकर अनीत पड्डा ने फोर्ब्स मैगजीन के लिए दिया पोज! कपड़े की कीमत है पहुंच के बाहर

क्यूट सा टॉप पहनकर अनीत पड्डा ने फोर्ब्स मैगजीन के लिए दिया पोज! कपड़े की कीमत है पहुंच के बाहर

संक्षेप:

Aneet Padda Top Detail: फोर्ब्स मैगजीन के कवर पेज पर आईं अनीत पड्डा का क्यूट आउटफिट गर्ल्स को इंप्रेस कर लेता है। लेकिन इस बार उनके डेनिम ऑन डेनिम लुक की कीमत हर किसी के जेब में फिट नहीं बैठेगी। जान लें डेनिम टॉप की कीमत।

Jan 07, 2026 05:46 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अनीत पड्डा फोर्ब्स मैगजीन के लिए शूट करवा रहीं। जिसमे वो अंडर 30 लोगों में शामिल हैं। जिन्होंने लोगों को इंफ्लूएंस किया। वैसे तो अनीत पड्डा जब से फेमस हुई हैं उनके क्यूट टॉप और कपड़ों की स्टालिंग यंग गर्ल्स को खूब भा रही है। वहीं उनके कपड़े भी ऐसे ब्रांड के होते हैं जो अफोर्डेबल प्राइज पर मिल जाते हैं। लेकिन इस बार फोर्ब्स मैगजीन के लिए अनीत पड्डा का लुक आम लड़कियों की पहुंच से बाहर है। अगर आप मिस पड्डा के क्यूट लुक की दीवानी हो रही हैं तो जान लें क्या है डेनिम टॉप की कीमत।

डेनिम एंड लेदर मिक्स टॉप एंड स्कर्ट में रेडी हुईं अनीत पड्डा

अनीत पड्डा ने फोर्ब्स मैगजीन के फोटोशूट के लिए ब्लू डेनिम की क्यूट से टॉप और स्कर्ट को पेयर किया है। स्लीवलेस राउंड नेक टॉप की नेकलाइन और फ्रंट बटन लाइन पर ब्राउन लेदर लगा हुआ है। जो इसे हटके और काफी स्टनिंग लुक दे रहा है। वहीं इस क्यूट से टॉप के साथ मिनी डेनिम की स्कर्ट को पेयर किया गया है। जिस पर भी वेस्ट लाइन पर लेदर की डिटेलिंग की गई है। वहीं साथ में ब्राउन कलर के चेकर्ड प्रिंट के ब्लेजर को अनीत ने अपने पैरों पर रखकर पोज दिया है। जिसके साथ पहना ब्लॉक हील प्रिंसेज वाइब दे रहा। लेकिन अनीत पड्डा के इस टॉप की कीमत हर किसी के जेब में फिट नहीं बैठेगी।

क्यूट टॉप सबके बजट में नहीं

अनीत पड्डा का ये डेनिम क्यूट टॉप सैंड्रोपेरिस ( sandroparis) ब्रांड का है। जो कि इंटरनेशनल ब्रांड है। इस ब्रांड के क्यूट टॉप की कीमत $425 डॉलर है। जिसे अगर इंडियन रुपये में कन्वर्ट किया जाए तो कीमत होगी करीब 38,316 रुपये। वहीं मिनी स्कर्ट का प्राइज है $365 यानी 32,808 रुपये। जिसे खरीदना आम लड़कियों के बजट के बाहर है।

फुटवियर की कीमत देगी राहत

अगर आप अनीत पड्डा के लुक की दीवानी है और उनके कूल लुक को हमेशा कॉपी करना पसंद करती हैं तो जान लें इस क्यूट से लेदर फॉक्स शूज को मैरी जाने ब्रांड से लिया गया है। जो करीब 3950 रुपये का है।

सिंपल मेकअप और क्यूट लुक

वहीं बात करें मेकअप की तो अनीत पड्डा ने सिंपल बेस मेकअप और पिंक ब्लश चिक्स के साथ आंखों में सॉफ्ट स्मोकी आईज को ट्राई किया है। जिसके साथ शाइनी ब्राउन लिप शेड क्यूट दिख रहा है। वहीं गोल्डन रिंग और हूप गोल्डन ईयरिंग्स के साथ अनीत पड्डा का लुक ब्यूटीफुल दिख रहा है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।