अनन्या पांडे से लेकर भूमि पेडनेकर, देसी लुक में कहर ढाती दिखीं ये हसीनाएं, देख लें ब्यूटीफुल फोटोज

Nov 08, 2025 06:39 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Ananya Panday Look: अनन्या पांडे ने फ्रेंड्स की वेडिंग से अपने स्टनिंग लुक फैंस के साथ शेयर किए हैं। वहीं भूमि पेडनेकर का हॉट देसी लुक तो वहीं तारा सुतारिया का परफेक्ट न्यू ब्राइड लुक लेडीज के लिए स्टाइल इंस्पिरेशन है। देख लें स्टनिंग लुक की ये फोटोज।

अनन्या पांडे से लेकर भूमि पेडनेकर, देसी लुक में कहर ढाती दिखीं ये हसीनाएं, देख लें ब्यूटीफुल फोटोज

अनन्या पांडे ने फ्रेंड्स की शादी के सारे लुक रिवील कर दिए हैं। हर आउटफिट के साथ उनका फैशन सेंस तारीफ बटोर रहा है। वहीं दूसरी तरफ भूमि पेडनेकर ने भी अपनी फ्रेंड की वेडिंग के लुक को फैंस के साथ शेयर किया है। और अगर आप नई नवेली दुल्हन जैसा खूबसूरत लुक चाहती हैं तो तारा सुतारिया के लुक को बिल्कुल भी मिस ना करें। तो देख लें अनन्या पांडे, तारा सुतारिया और भूमि पेडनेकर का हॉट देसी लुक।

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ने फिर कर लिया इंप्रेस

फ्रेंड की वेडिंग से अपने लुक को अनन्या पांडे ने रिवील किया है। हर आउटफिट में वो काबिल-ए-तारीफ नजर आ रही हैं। फिर वो चाहे उनका ऑफ शोल्डर टॉप संग लांग फ्लोई स्कर्ट वाला लुक हो या फिर टील एंड ग्रीन के ब्यूटीफुल शेड में तैयार स्कर्ट और टॉप हो। जिसकी हॉल्टर नेकलाइन और एमरॉल्ड चोकर नेकपीस ब्यूटीफुल दिख रहा। अनन्या का ये लुक जेन जी गर्ल्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जो लहंगे के साथ दुपट्टा कैरी करना जरा भी पसंद नहीं करती।

भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर का हॉट देसी लुक

वहीं दूसरी तरफ भूमि पेडनेकर ने अपनी फ्रेंड की वेडिंग से फोटोज को फैंस के साथ शेयर किया है। जिसमे वो बेहद हॉट लुक में नजर आ रही है। डीप प्लजिंग नेकलाइन वाले कॉर्सेट ऑफ शोल्डर टॉप को ब्लाउज की जगह पर पेयर किया गया है। वहीं गोल्डन शेड की मिरर वर्क साड़ी ब्यूटीफुल दिख रही। भूमि ने इस लुक को गोल्डन चोकर स्टनिंग यूनिक नेकपीस के साथ पेयर किया गया है और हेयरस्टाइल को सिंपल स्लीक अंदाज में हॉट बनाया गया है।

तारा सुतारिया

तारा सुतारिया का नई नवेली दुल्हन वाला लुक

तारा सुतारिया की एक और न्यू ब्राइड लुक वाली फोटोज स्टाइलिस्ट तान्या ने शेयर की है। सिल्वर कलर की हैवी एंब्रायडरी और जरी वर्क वाली साड़ी के साथ शानदार हैवी ज्वैलरी पेयर की गई है। जिसमे तारा सुतारिया गॉर्जियस नजर आ रही हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।