अनन्या पांडे का सिंपल कुर्ता तो भूमि पेडनेकर की साड़ी ड्रेप, एक्ट्रेसेज ने यूं सजकर किया बप्पा का स्वागत

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Actress Looks From Ganesh Utsav: गणपति बप्पा की धूम चारों तरफ है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने भी घर में बप्पा को स्थापित किया है। देखें अनन्या पांडे से लेकर भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत और एक्ट्रेसेज के ब्यूटीफुल लुक।

अनन्या पांडे का सिंपल कुर्ता तो भूमि पेडनेकर की साड़ी ड्रेप, एक्ट्रेसेज ने यूं सजकर किया बप्पा का स्वागत

गणेश उत्सव की धूम चारो तरफ देखने को मिल रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। गणपति बप्पा के उत्सव को धूमधाम से मना रही है और घर में बप्पा का स्वागत भी किया। अनन्या पांडे से लेकर भूमि पेडनेकर, शरवरी वाघ और रकुल प्रीत सिंह के ब्यूटीफुल लुक सामने आए। जिसमे वो सिंपल से लेकर स्पेशल एथिनिक लुक में रेडी हो बप्पा की पूजा कर रही हैं। देख लें इन एक्ट्रेसेज के ब्यूटीफुल लुक।

गणेश उत्सव में यूं रेडी हुईं हसीनाएं

रकुल प्रीत सिंह का कफ्तान कुर्ता

रकुल प्रीत सिंह ने बप्पा के वेलकम की फोटोज इंस्टा पर शेयर की है। जिसमे वो गॉर्जियस कफ्तान डिजाइन के कुर्ते को पहनकर रेडी है। जिस पर पर्पल एंड पिंक कलर के मोटफ्स आइवरी बेस पर बने हैं। वहीं नेकलाइन पर एंब्रायडरी दिख रही है। इस सिंपल लुक को रकुल ने ब्यूटीफुल कुंदन चोकर नेकपीस के साथ कैरी किया है।

गणेश उत्सव में यूं रेडी हुईं हसीनाएं

अनन्या पांडे का सादगीभरा फेस्टिव लुक

अनन्या पांडे ने बप्पा के स्वागत के लिए आइवरी शेड के कुर्ते को चुना है। जिसके साथ मैचिंग पलाजो ऐड है। माथे पर टीका और ग्लॉसी लिप्स लुक को ब्यूटीफुल बनाने के लिए काफी हैं। बता दें कि बेल स्लीव डिजाइन के इस कुर्ते को सुरीली क्लोदिंग ब्रांड से लिया गया है। जिसकी कीमत है 44,500 रुपये। वहीं पलाजो पैंट है 18500 रुपये का।

गणेश उत्सव में यूं रेडी हुईं हसीनाएं

शरवरी का नो मेकअप लुक

एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने बप्पा के स्वागत के लिए ब्यूटीफुल मल्टीकलर टिशू सिल्क साड़ी को कैरी किया है। जिसके साथ हैवी ईयररिंग्स और कड़े को मैच किया गया है। वहीं नो मेकअप लुक सादगीभरा दिख रहा है।

गणेश उत्सव में यूं रेडी हुईं हसीनाएं

भूमि पेडनेकर की साड़ी ड्रैप

भूमि पेडनेकर ने गणपति बप्पा के उत्सव की फोटोज फैंस के साथ शेयर की है। जिसमे उनका फेस्टिवल वाला लुक ब्यूटीफुल दिख रहा है। ग्रीन साड़ी विद गोल्ड जरदोजी के साथ गोल्ड ब्लाउज को मैच किया है। वहीं इस साड़ी की ड्रेपिंग स्टाइल परफेक्ट दिख रही। वेल प्लीटेड फ्रंट पल्लू के साथ कमरबंद के साथ इसे कंप्लीट किया गया है और त्योहार पर रेडी होने के लिए भूमि का ये लुक परफेक्ट दिख रहा है। जिसे भूमि ने पर्ल चोकर नेकपीस के साथ पूरा किया है।

गणेश उत्सव में यूं रेडी हुईं हसीनाएं

अंकिता लोखंडे का फेस्टिव लुक

हर साल की तरह इस साल भी अंकिता लोखंडे ने घर में गणपति बप्पा को स्थापित किया है और उनका फेस्टिवल लुक ब्यूटीफुल नजर आ रहा। लाल रंग की बांधनी प्रिंट की साड़ी वाला लुक गणेश उत्सव के साथ ही नवरात्रि के लिए भी फिट दिख रहा। जिसे अंकिता ने कानों में हैवी झुमके और हाथों में ढेर सारी चूड़ियों के साथ कंप्लीट किया है। तो नवरात्रि में रेडी होना है तो अंकिता लोखंडे के इस लुक को जरूर रीक्रिएट करें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।