Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनAnanya Panday orange banarasi saree and dori blouse design with latkan see here latest photos
तोता प्रिंट वाली बनारसी साड़ी में अप्सरा सी हसीन दिखीं अनन्या पांडे, देखें उनका दिलकश अंदाज

तोता प्रिंट वाली बनारसी साड़ी में अप्सरा सी हसीन दिखीं अनन्या पांडे, देखें उनका दिलकश अंदाज

संक्षेप:

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने ऑरेंज कलर की बनारसी साड़ी पहनी है और साथ में स्टाइलिश ब्लाउज सिलवाया है। चलिए एक्ट्रेस का खास लुक आपको दिखाते हैं।

Dec 06, 2025 01:23 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी दिखेंगे। अनन्या अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा कमाल फैशन सेंस की वजह से भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस साड़ी कम कैरी करती हैं लेकिन जब भी पहनती हैं अलग स्टाइल में होती हैं। अब अनन्या ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने खूबसूरत बनारसी साड़ी कैरी की है। इस साड़ी में अनन्या गजब की सुंदर दिख रही हैं और उन पर साड़ी बेहद सुंदर लग रही है। चलिए आपको उनके खूबसूरत लुक्स दिखाते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Ananya Panday

तोता प्रिंट साड़ी

अनन्या की नारंगी रंग की बनारसी साड़ी में सिल्वर कलर में तोते बने हुए हैं, जो उसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। ज्यादातर बनारसी साड़ियों में फूल-पत्तियां बनी होती हैं। साड़ी का बॉर्डर गोल्डन कलर में है और साइड में उसमें फूल वाली जरी डिजाइन है। इस साड़ी को एक्ट्रेस ओपन पल्लू के साथ कैरी किया है।

Ananya Panday

ब्लाउज डिजाइन

अनन्या पांडे ने बनारसी साड़ी पर डोरी वाला ब्लाउज कैरी किया है। एल्बो लेंथ स्लीव्स के साथ उन्होंने सर्कल कट नेक डिजाइन वाला ब्लाउज कैरी किया है। इस ब्लाउज को उन्होंने डोरी स्टाइल में बनवाया है और डोरियों में लटकन लगी है। लटकन में सितारे, चांद और दिल लटके हुए हैं, जो सुंदर लग रहे हैं।

Ananya Panday

ईयरिंग्स-हेयरस्टाइल

बनारसी साड़ी के साथ अनन्या ने हेयरस्टाइल सिंपल पोनीटेल बनाई है, जो जच रही है। साथ में हैवी पर्ल-गोल्डन ईयरिंग्स पहने हैं। उन्होंने गले में कुछ भी नहीं पहना। हाथों में गोल्डन कड़े और रिंग्स, सिल्वर बिंदी के साथ लुक को कंप्लीट किया है। अनन्या की तरह आप भी साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। बनारसी साड़ी किसी भी पार्टी या फंक्शन में पहनने पर आप सुंदर दिख सकती हैं। इन दिनों बनारसी साड़ी का ट्रेंड फिर से लौट आया है।

ये भी पढ़ें:पिंक शरारा में राशा थडानी की नेचुरल ब्यूटी ने जीता दिल!
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।