Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनAmeesha Patel Sets Bridal Fashion Goals in a Royal Maroon Golden Lehenga
ब्राइडल फैशन अलर्ट! मरून-गोल्ड लहंगे में अमीषा पटेल का रॉयल लुक, बना ट्रेंडसेटर

ब्राइडल फैशन अलर्ट! मरून-गोल्ड लहंगे में अमीषा पटेल का रॉयल लुक, बना ट्रेंडसेटर

संक्षेप:

अमीषा पटेल ने हाल ही में अपने रॉयल ब्राइडल लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनके भारी एम्ब्रॉयडरी वाले मरून-गोल्डन लहंगा लुक ने ब्राइड्स के लिए फैशन ट्रेंड्स सेट कर दिए हैं। जानें उनके लुक की खास बातें-

Tue, 28 Oct 2025 01:43 PMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Highlights of Ameesha Patel’s Lehenga Look: अमीषा पटेल जब भी किसी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आती हैं तो उनका लुक हमेशा चर्चा में आ जाता है। हाल ही में वो दुल्हन के अवतार में नजर आईं और हर जगह छा गई हैं। उन्होंने मरून और गोल्डन शेड के हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे में ब्राइडल क्वीन जैसा लुक कैरी किया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। इस खूबसूरत लहंगे में गोल्डन जरी, थ्रेड वर्क, सीक्वेन और फ्लोरल मोटिफ्स का मेल उनके लुक को और भी रॉयल बना रहा है। वहीं, डीप नेक ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टे ने इस ट्रेडिशनल आउटफिट को मॉडर्न टच दिया। उन्होंने अपने लुक को चोकर नेकलेस, मांगटीका और सटल मेकअप के साथ पूरा किया है। अगर आप अपनी शादी के लिए एक रॉयल और ग्लैमरस आउटफिट तलाश रही हैं तो अमीषा पटेल का यह लुक आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अमीषा पटेल के रॉयल लहंगा लुक की खास बातें-

  1. रॉयल मरून-गोल्ड कलर पैलेट: यह कलर कॉम्बिनेशन हर स्किन टोन पर सूट करता है और दुल्हनों के लिए एक टाइमलेस चॉइस है।
  2. हैवी एम्ब्रॉयडरी और हैंडवर्क: गोल्डन जरी, थ्रेडवर्क, सीक्वेन और फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी इस लहंगे को रॉयल टच दे रहे हैं।
  3. डीप नेक ब्लाउज डिजाइन: ब्लाउज का डीप कट और ब्रॉड बॉर्डर लुक को मॉडर्न और ग्लैमरस बनाता है।

ये भी पढ़ें:स्टाइलिंग डिटेल्स: निया शर्मा का ग्लैमरस लहंगा लुक बना ट्रेंडसेटर!

4. मैचिंग दुपट्टा और स्टाइलिंग: गोल्डन बॉर्डर के साथ महीन काम वाला नेट का दुपट्टा, पूरे लहंगे को एक कंपलीट ब्राइडल फिनिश दे रहा है।

5. ज्वेलरी और मेकअप: चोकर नेकलेस, मांगटीका और मैचिंग चूड़ियां अमीषा के लुक में चार चांद लगा रहे हैं। वहीं, सटल ग्लो मेकअप और सॉफ्ट कर्ल्स ने उनके लुक को और निखार दिया।

फैशन टिप्स: वेडिंग डे के लिए अमीषा की तरह मरून और गोल्ड कलर का लहंगा चुन सकती हैं। चोकर नेकलेस, नथ और मांगटीका जैसे एक्सेसरीज के साथ स्टाइल करें और परफेक्ट ब्राइडल लुक क्रिएट करें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।