
बर्थ डे गर्ल ईशा अंबानी चमचमाती रेड ड्रेस में दिखीं गॉर्जियस, हसबेंड की शर्ट में जड़े स्टोन पर अटकी नजर
Isha Ambani Birthday: ईशा अंबानी और आकाश अंबानी के 34 वें बर्थ डे का सेलिब्रेशन जामनगर में क्लोज फ्रेंड्स एंड फैमिली के बीच हुआ। पार्टी की कुछ खूबसूरत फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसमे बर्थडे गर्ल ईशा अंबानी का रेड आउटफिट स्टनिंग दिख रहा।
ईशा अंबानी और आकाश अंबानी के 34 वें बर्थडे का सेलिब्रेशन जामनगर में हुआ। जिसमे बेहद खास फ्रेंड्स एंड फैमिली ने हिस्सा लिया। प्राइवेट बर्थडे पार्टी की कुछ फोटोज सामने आई हैं। जिसमे बर्थडे गर्ल ईशा अंबानी रेड ड्रेस में स्टनिंग दिख रही हैं। वहीं हसबेंड आनंद पीरामल की स्टोन जड़ी शर्ट पर लोगों की नजरें अटक गई हैं। बता दें कि ईशा अंबानी ने बर्थ डे पार्टी के लिए रेड कलर के स्कर्ट सेट को कैरी किया था। देख लें ईशा अंबानी का स्टनिंग पार्टी लुक।

लाल रंग की चमचमाती स्कर्ट सेट में ईशा अंबानी
इंस्टाग्राम पर अंबानी फैमिली के फैन पेज पर इन फोटोज को शेयर किया गया है। जिसे ईशा अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट ने पोस्ट किया है। इन फोटोज में ईशा ने लाल रंग के स्कर्ट सेट को पहना है। जो क्लोदिंग लेबल सलोनी से लिया गया है।

लुक है बेहद खास
ईशा ने लाल रंग के क्रॉप टॉप को कैरी किया है। जिसकी फुल स्लीव और प्लजिंग वी नेकलाइन इसे स्पेशल बना रही है। वहीं फुल बलून स्लीव स्टाइलिश बनाने के लिए काफी है। जबकि इस क्रॉप टॉप के साथ फिटेड सिकुइन और क्रिस्टल से सजी स्कर्ट को पेयर किया गया है। जिसकी हाई राइज वेस्टलाइन, फिटिंग और फ्रिल वाली हेमलाइन के साथ एंकल लेंथ है। स्कर्ट और ब्लाउज का ये को-आर्ड से ब्यूटीफुल दिख रहा है।
इंस्टा पेज बॉलीवुड सेलिब्रेटी स्टाइल के मुताबिक विनेक्स कैमिली क्रॉप टॉप की कीमत करीब 38,994 रुपये है तो वहीं सार्लेट स्कर्ट जिस पर सिकुइन एंब्रायडरी बनी है वो करीब 95,201 रुपये की है। इस ब्यूटीफुल से आउटफिट को ईशा ने बड़ी सी डायमंड रिंग, रेड स्टिलिटो और डायमंड स्टेटमेंट ईयररिंग के साथ पेयर किया है। वहीं सटल मेकअप ब्यूटीफुल दिख रहा है।
हसबेंड आनंद पीरामल का मैचिंग लुक
बर्थडे गर्ल ईशा अंबानी के कपड़ों से मैच करता हसबेंड आनंद पीरामल का लुक बेहद खास था। ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक फिटेड शर्ट में रेडी मिस्टर पीरामल के शर्ट पर जड़े मैचिंग रेड स्टोन ईशा अंबानी की ड्रेस को कॉम्पलिमेंट कर रहे थे।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




