
30 साल पुरानी साड़ी तो 10 साल पुराना लहंगा पहनकर तैयार हुईं आलिया भट्ट-मीरा राजपूत, देखें लुक
संक्षेप: Alia Bhatt-Mira Rajput Look: दिवाली पार्टी के लिए करीना कपूर के घर पहुंची आलिया भट्ट ने 30 साल पुरानी साड़ी को चुना तो वहीं मीरा राजपूत 10 साल पुराने लहंगे में फिगर फ्लांट करते दिखीं। तो अगर आप मां की पुरानी साड़ी को ओल्ड फैशन समझती हैं तो इन सेलिब्रेटीज के लुक्स जरूर देख लें।
आलिया भट्ट और मीरा राजपूत का दिवाली पार्टी वाला लुक जरूर देख लें। अगर आप मां की पुरानी साड़ी या लहंगे को ओल्ड फैशन समझकर रिजेक्ट करती आ रही हैं। तो जरा रूकें! अब जमाना उन्हीं पुराने कपड़ों का आ रहा है। करीना कपूर की दिवाली पार्टी के लिए आलिया भट्ट ने 30 साल पुरानी साड़ी चुनी तो वहीं शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत 10 साल पुराने लहंगे को पहनकर रेडी हो गईं। जिनके लुक्स देखकर आप भी इंस्पायर हो सकती हैं।


30 साल पुरानी साड़ी में आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने करीना कपूर की दिवाली पार्टी के लिए डिजाइन रितु कुमार के आर्काइव कलेक्शन से करीब 30 साल पुरानी साड़ी को चुना। रोज गोल्ड कलर की सिल्क फैब्रिक की साड़ी पर सिल्वर बूटी बनी थी। ब्यूटीफुल सी साड़ी को आलिया ने परफेक्ट तरीके से स्टाइल किया था। हैवी चोकर नेकपीस, परफेक्ट साइज मांगटीका जो उनके फोरहेड को कॉम्प्लिमेंट कर रहा था और चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद कर रहा था। इस एंटीक साड़ी के साथ आलिया ने चोकर नेकपीस, मांगटीका और हाथों में कड़ा कैरी किया था। तो इस वेडिंग सीजन तैयार होना चाहती है बिल्कुल अलग अंदाज में तो मां की किसी भी पुरानी साड़ी को चुनकर उसे परफेक्ट ज्वैलरी के साथ पेयर करें।

मीरा राजपूत का 10 साल पुराना लहंगा
अगर आप फिट एंड फाइन रहने में बिलीव करती हैं। तो मीरा राजपूत की तरह पुराने कपड़ों को शान से फ्लांट करें। दिवाली पार्टी के लिए शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत ने अपने 10 साल पुराने लहंगे को पहनकर परफेक्ट फिगर को फ्लांट किया। डिजाइनर अनामिका खन्ना के इस लहंगे के वेस्ट लाइन और ब्लाउज पर मल्टीकलर की एंब्रायडरी बनी है। लाइटवेट फ्लोई लहंगा दिवाली पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था। तो इस वेडिंग सीजन आप भी अपने किसी पुराने लहंगे को निकालकर स्पेशल ओकेजन पर पहनें और शान से फ्लांट करें।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




