
Alia Bhatt: 45 साल पुराने आउटफिट में आलिया भट्ट ने लूट लिया दिल, दुबई में दिखा जलवा
आलिया भट्ट: आलिया भट्ट ने दुबई इवेंट में अपने गॉर्जियस लुक से एक बार फिर हर किसी का दिल जीत लिया। 45 साल पुराने विंटेज आउटफिट की बोल्ड हाई स्लिट और सिकुइन डिजाइन वाली ड्रेस को वियर किया है। जिसमे वो काफी स्टनिंग दिख रही हैं।
आलिया भट्ट जब स्टेज पर हो तो चार्मिंग लुक से दिल चुरा ही लेती हैं। दुबई में हसबेंड रणबीर कपूर के साथ इवेंट में पहुंची आलिया भट्ट का विंटेज लुक एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है। हाई स्लिट गाउन और साथ में परफेक्ट ज्वैलरी और मेकअप की वजह से स्टनिंग लुक सामने आया। और, जब इस लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की तो फैंस भी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाए।
विंटेज लुक में पहुंची दुबई
दुबई में इवेंट अटेंड करने पहुंची आलिया ने साधारण कपड़ों की बजाय न्यूड शेड के विंटेज लुक को चुना। जिसमे वो काफी हसीन दिख रही हैं।
आलिया के विंटेज लुक की खासियत
आलिया भट्ट ने 1980 में बनकर तैयार आइवरी सिकुइन गाउन को पहना है। जिसे पॉपुलर डिजाइनर बॉब मैकी ने डिजाइन किया है। इस ड्रेस की खासियत ब्यूटीफुल डिजाइन है। जिसमे न्यूड लाइनिंग के साथ स्ट्रेची नेट लगा है। जिस पर फायर फ्लेम की डिजाइन में सिकुइन और क्रिस्टल को सजाया गया है। वहीं ड्रेस में दी गई थाई हाई स्लिट काफी बोल्ड है। जिसे इग्नोर नहीं किया जा सकता।
थाई हाई स्लिट बट ग्रेसफुल डिजाइन
थाई हाई बोल्ड स्लिट के साथ इस विंटेज ड्रेस में हाई नेक और फुल स्लीव दी गई है। जो बोल्ड कट्स और शियर फैब्रिक के बावजूद ग्रेसफुल दिख रहा है। आलिया के इस लुक को स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया है। इस विंटेज ड्रेस में आलिय स्टनिंग दिख रही हैं।

राइट ज्वैलरी और परफेक्ट मेकअप
इस बोल्ड कट और हाई नेक डिजाइन के साथ आलिया ने केवल फ्लावर स्टड ईयररिंग को कैरी किया है। वहीं वार्म टोन ड्यूई मेकअप के साथ स्किन टोन को नेचुरल रखा गया है। पिंक हाईलाइटर के साथ ग्लॉसी पिंक न्यूड लिपस्टिक खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काफी दिख रहा। जिसके साथ आलिया ने स्लीक हाई बन और गोल्डन हील्स को पेयर किया है। और अपने लुक को बेहद स्पेशल बना दिया है।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




