
आलिया भट्ट ने पहना 1955 का हैंडमेड गाउन, रेड सी फिल्म फेस्टिवल से सामने आया फर्स्ट लुक
Alia Bhatt First Look From Red Sea International Film Festival In 70 Year Old Outfit: रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक सामने आया है। जिसमे वो 1955 में बनी ड्रेस को पहनकर रेडी हैं। देख लें फोटो और ड्रेस की डिटेल।
ऐश्वर्या राय के बाद आलिया भट्ट इन दिनों सउदी अरब के जेदाह में चल रहे रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को अटेंड करने पहुंची। जहां से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। ब्लैक कलर की ड्रेस में रेडी आलिया हमेशा की तरह स्टनिंग दिख रही हैं। साथ ही उनका ब्लैक आउटफिट भी बेहद खास है। आलिया भट्ट ने अपने खास लुक की फोटोज फैंस के साथ शेयर की है। जिसे देखने के बाद हर कोई स्टनिंग लुक की तारीफ कर रहा। वहीं आलिया के ब्लैक आउटफिट की स्पेशल डिटेल भी खास है। आप भी जान लें आखिर क्यों खास है आलिया की ये ब्लैक ड्रेस…
1955 में बनी ड्रेस पहनकर हुईं रेडी
आलिया भट्ट ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ब्लैक कलर की ब्यूटीफुल ड्रेस को वियर किया। जिसकी स्लीवलेस और ब्रॉड शोल्डर नेकलाइन इसे गॉर्जियस बना रही थी। लैस से बनी इस 70 साल पुरानी ड्रेस की डिटेल स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ब्लैक लैस से बनी Pierre Balmain की ये ड्रेस 1955 में लांच की गई थी। हाथ से तैयार की गई ये ड्रेस उस वक्त बाल्मैन के बुटीक और लक्जरी स्टोर में बेची जाती थी। बेहद महंगी होने की वजह से ये ड्रेस आज दुर्लभ और खास कलेक्शन में शामिल है। इस ब्यूटीफुल ड्रेस को आलिया ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में वियर किया है।

मेकअप और एक्ससेरीज ने बनाया स्पेशल
70 साल पुरानी इस विंटेज ड्रेस में रेडी आलिया का लुक उनके मेकअप और एक्ससेरीज के साथ और भी ज्यादा स्टनिंग दिख रहा था। सॉफ्ट ब्राउन स्मोकी आईज, वेल स्टेटमेंट आईब्रो, सॉफ्टी पीची लिप शेड और वेल सेटल ब्रांच पिंक हाईलाइटर अट्रैक्टिव और परफेक्ट दिख रहा था। जिसके साथ डायमंड नेकलेस और डायमंड स्टड को पेयर किया है। वहीं ब्लैक हील पम्प्स और ब्लोई हेयर डू ड्रेस के साथ पूरी तरह से मैच कर रहा है और इस लुक में चार चांद लगा रहा। आलिया का ये लुक देखकर किसी का भी दिल फिसल जाएगा।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




