माथे पर बिंदी, नाक में नथ पहन आलिया बनीं देसी नारी, Cannes का ये लुक जीत रहा दिल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Alia Bhatt Desi Look From Cannes 2026: कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पेस्टल शेड्स का जादू चलाने के बाद उद्घाटन समारोह में पहुंची आलिया के देसी लुक ने फैंस का दिल जीत लिया। साड़ी गाउन संग माथे पर बिंदी और नाक में नथ पहन वो काफी अट्रैक्टिव दिख रहीं।

माथे पर बिंदी, नाक में नथ पहन आलिया बनीं देसी नारी, Cannes का ये लुक जीत रहा दिल

आलिया भट्ट कान फिल्म फेस्टिवल के हर लुक में फैंस का दिल जीत ले रहीं। समर रेडी लुक और पीच गाउन संग दुपट्टा लहराते रेड कार्पेट पर जलवा बिखरने के बाद आलिया भट्ट का एक और लुक वायरल हो रहा। जिसमे वो माथे पर बिंदी और नाक में नथ पहनकर साड़ी गाउन में पहुंची हैं और उनका ये लुक फैंस को खूब रास आ रहा। दरअसल, कान के रेड कार्पेट पर जादू चलाने के बाद आलिया भारत पवेलियन के उद्घाटन में पहुंची थी। वहां एक्ट्रेस का ये साड़ी गाउन वाला लुक लोगों को इंप्रेस कर गया।

साड़ी गाउन काउचर में रेडी आलिया

आलिया ने भारत पवेलियन उद्घाटन समारोह के लिए भारतीय नारी वाला लुक कैरी किया। जिसमे वो इंडियन डिजाइन तरुण ताहिलियानी के साड़ी गाउन काउचर को पहनकर रेडी हैं। आइवरी शेड की साड़ी के किनारों पर डल गोल्ड शेड की एंब्रायडरी की गई थी। वहीं निचले हिस्से पर लाइट ब्राउन शेड के छोटे बर्ड्स के प्रिंट बने थे। साड़ी गाउन के साथ कॉर्सेट बॉडी वाले ब्लाउज को पेयर किया गया था। जिस पर प्लजिंग नेकलाइन बनी थी और उस पर डल गोल्ड शेड की एंब्रायडरी थी जो इस साड़ी को पेस्टल ह्यू दे रही थी।

आलिया का कान फिल्म फेस्टिवल में देसी लुक

यहीं नहीं साड़ी स्टाइल गाउन और कॉर्सेट ब्लाउज की सबसे अट्रैक्टिव डिजाइन कमर के पास बनी क्रिसक्रॉस डिटेलिंग थी। जो आलिया की स्लिम वेस्ट को और भी ज्यादा डिफाइन कर रही थी। शोल्डर के पास से इस गाउन के फैब्रिक को पल्लू की तरह प्लीट्स बनाकर सेट किया गया था। वहीं बैक पर भी कुछ फैब्रिक लूज छोड़ा गया था जो इसे ट्रेडिशनल टच दे रहा था।

आलिया का कान फिल्म फेस्टिवल में देसी लुक

मेकअप पर किया गया बारीकी से काम

वहीं इस स्कल्पटेड साड़ी गाउन के साथ आलिया के मेकअप को पूरी तरह से देसी टच दिया गया है। जिसमे आई मेकअप स्पेशल है। स्लीक ब्लैक आईलाइनर और काजल के साथ मस्कारा के कोट ऐड किए गये हैं।

आलिया का कान फिल्म फेस्टिवल में देसी लुक

वहीं पिंक ब्लश चिक्स, हाईलाइटर और सॉफ्ट पिंक लिप्स खूबसूरती बढ़ा रहे। लेकिन इस लुक को स्पेशल बना रही है नाक में पहनी डायमंड और मोतियों वाले राउंड शेप के साथ बनी नथ और सिल्वर बिंदी। जिसने सिंपल से साड़ी गाउन वाले लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया है। वहीं कानों में भी छोटे बारीक पर्ल से सजी झुमकियों को वियर किया है। यहीं नहीं आलिया ने इस देसी इंडियन लुक में पायल को भी ऐड किया है।

आलिया भट्ट देसी लुक इन कान
Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।