गोल्ड के झुमके देख दिल ललचाएगा, यहां देखें 8 डिजाइन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Gold Jhumka Design: गोल्ड के झुमके हर महिला को पसंद आ जाते हैं। खासतौर पर जब इतने सुंदर डिजाइन को तो कहना ही क्या। ऐसी ही फेस्टिवल और वेडिंग सीजन स्पेशल गोल्डन झुमकों की डिजाइन की फोटो को सेव कर लें।

gold jhumka
गोल्ड झुमकों की नई डिजाइन (Pintrest)

लेडीज की पहली पसंद गोल्ड की ज्वैलरी होती है। जिसे देख उनका मन हमेशा ही ललचा जाता है। सोने के गहने बनवाने हैं तो इन गोल्डन झुमकों की डिजाइन को सेव करके रख लें। हैवी दिख रहे ये झुमके फेस्टिवल, वेडिंग स्पेशल मौके पर पहनने के लिए बेस्ट हैं। इन डिजाइंस को पहन लेंगी तो सारी लेडीज पूछेंगी कौन से ज्वैलरी शॉप से बनवाया ये झुमका। तो फटाफट से बिल्कुल नये डिजाइन वाले झुमकों की फोटोज को सेव कर लें।

फ्लावर डिजाइन pintrest)

फ्लावर डिजाइन

ट्रेडिशनल झुमकों से अलग हटकर कुछ पहनना चाहती हैं तो कम वजन में बन जाने वाले इस डिजाइन को सेव कर लें। पतले तारों से तैयार फूल के नीचे झुमके को ऐड किया गया है। जो इस फ्लावर झुमके की डिजाइन को और भी खास बना रहा है।

टेंपल डिजाइन

टेंपल डिजाइन

आमतौर पर टेंपल डिजाइन काफी ज्यादा कीमत के होते हैं। लेकिन गोल्ड के इन झुमकों के आगे तो लेडीज कितनी भी कीमत देने को तैयार होंगी। भगवान की गढ़ाई के साथ नीचे लगी मोतियों की लटकन इसे स्पेशल बना रही है।

गोल्डन झुमकों की सुंदर डिजाइन (pintrest)

गोल्डन झुमकों की सुंदर डिजाइन

हैवी झुमका खरीदना है तो इस तरह की डिजाइन अट्रैक्टिव दिखती है। वेडिंग जैसे खास मौके पर पहनने पर लेडीज आपके इस झुमके को देखती ही रह जाएंगी। इसमे लगी छोटी मरून मोतियां इसे खास बना रही हैं।

ब्यूटीफुल झुमका डिजाइन (pintrest)

ब्यूटीफुल झुमका डिजाइन

छोटे साइज के झुमके बनवाने हैं तो ये डिजाइन अट्रैक्टिव दिखेगी। राउंड शेप टॉप्स के साथ बॉटम में झुमका सुंदर दिखता है।

फ्लॉवर टॉप्स वाले झुमके (pintrest)

फ्लॉवर टॉप्स वाले झुमके

फ्लावर की डिजाइन बने हुए ये झुमके आप अगर छोटे साइज में बनवाएंगी तो सुंदर दिखेंगे। ट्रेडिशनल लुक के लिए इस तरह की गोल्ड ईयररिंग्स को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और इनकी डिमांड एवरग्रीन बनी रहती है। तो अपने ज्वैलरी कलेक्शन में ऐसी डिजाइन के झुमकों को जरूर शामिल करें।

लेयर वाले झुमके (pintrest)

लेयर वाले झुमके

छोटे शहरों में इस तरह की डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में रहती है। कई लेयर में बने ये झुमके ज्यादातर लेडीज को पसंद आते हैं। इन गोल्डन झुमकों की काफी ज्यादा डिमांड होती है।

चौकोर झुमका (pintrest)

चौकोर झुमका

झुमकों की डिजाइन में ये सबसे हटकर है। ट्रेडिशनल होने के बाद भी इसका डिजाइन काफी न्यू और लेटेस्ट है,, जो आपको ट्रेंडी लुक देगा।

न्यू डिजाइन के झुमके (pintrest)

न्यू डिजाइन के झुमके

गोल्ड की ज्वैलरी खरीदना चाहती हैं तो इस तरह की डिजाइन के ईयररिंग्स को अपने कलेक्शन में शामिल करें। इन्हें आप सूट वगैरह पर भी पहनकर रेडी हो सकती हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनगोल्ड के झुमके देख दिल ललचाएगा, यहां देखें 8 डिजाइन