पार्टी वियर साड़ी के साथ बनवाएं फैंसी ब्लाउज! सेव कर लें बाजू के 8 स्टाइलिश डिजाइन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

करवाचौथ हो या आने वाले त्योहार, हेवी पार्टी वियर साड़ी तैयार करा रही हैं तो ये ब्लाउज की स्लीव्स के लिए ये फैंसी डिजाइन चुन सकती हैं। ये मॉडर्न और अट्रैक्टिव डिजाइन एक से बढ़कर एक हैं, इसलिए इन्हें अपनी गैलरी में जरूर सेव कर के रख लें।

Fancy Blouse Sleeves Designs
फैंसी ब्लाउज की बाजू के डिजाइन

करवाचौथ के साथ ही त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में आप भी अपनी खास साड़ियां तैयार करा रही होंगी। इनमें सबसे जरूरी होता है ब्लाउज पीस, जिसपर काफी हद तक लुक डिपेंड करता है। अगर आप भी नेकलाइन पर ही ध्यान देती हैं, तो इस बार थोड़ा स्लीव्स के साथ भी एक्सपेरिमेंट कर के देखें। बाजू के फैंसी डिजाइन आपके लुक को बदलकर रख देंगे। आजकल कई तरह के फैंसी डिजाइन पॉपुलर हो रहे हैं, इनमें से कुछ का कलेक्शन यहां हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

पट्टियों वाला पैटर्न बनवाएं

फैंसी ब्लाउज की बाजू के डिजाइन

ये पट्टीदार पैटर्न ब्लाउज की स्लीव्स पर काफी सुंदर लगता है। खासकर अगर ब्लाउज का फैब्रिक प्लेन है, तो इस तरह का डिजाइन बनवाकर फैंसी लुक दिया जा सकता है। हेवी साड़ी है तो स्पेशल लुक देने के लिए आप बीच-बीच में फ्लोरल बीड्स भी लगवा सकती हैं।

बो वाला डिजाइन है अलग हटके

फैंसी ब्लाउज की बाजू के डिजाइन

बो वाले स्लीव्स डिजाइन तो आपने कई देखे होंगे, लेकिन ये वाला डिजाइन थोड़ा अलग है। अगर आपको मॉडर्न और स्टाइलिश टच देना है, तो अपने ब्लाउज की बाजू पर इसे बनवा सकती हैं। साथ में फ्रिल भी बनवाएं, बहुत ही फैंसी लुक मिलेगा।

स्टाइलिश पफ स्लीव्स

फैंसी ब्लाउज की बाजू के डिजाइन

पफ स्लीव्स काफी क्लासी और विंटेज लुक देती हैं। अगर आप भी अपनी साड़ी को ऐसा ही टच देना चाहती हैं, तो इस तरह की स्लीव्स डिजाइन करा सकती हैं। खासकर शिफॉन, जॉर्जेट जैसे हल्के फैब्रिक वाले ब्लाउज पीस के साथ ये काफी बढ़िया लगती हैं।

लेस लगवाकर बनवाएं फ्लैप वाला डिजाइन

फैंसी ब्लाउज की बाजू के डिजाइन

फ्लैप डिजाइन में इस तरह की स्लीव्स भी ट्राई की जा सकती हैं। खासकर अगर आप हाफ स्लीव्स पहनना पसंद करती हैं, तो इस डिजाइन को ट्राई करें। प्लेन स्लीव्स की जगह ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं। साथ में साड़ी से मैचिंग लेस लगवा लें, लुक स्पेशल बन जाएगा।

सिल्क साड़ियों के लिए चुनें ये स्लीव्स

फैंसी ब्लाउज की बाजू के डिजाइन

सिल्क और बनारसी साड़ियों के लिए इस तरह की स्लीव्स बनवाई जा सकती हैं। खासकर अगर आपकी साड़ी डबल शेड की है, तो इस तरह की स्लीव्स काफी फैंसी लगेंगी। साथ में लेस भी अटैच करा लें या चाहें तो साड़ी से मैचिंग लेस भी लगवा सकती हैं।

नेट फैब्रिक वाली स्लीव्स स्टिच कराएं

फैंसी ब्लाउज की बाजू के डिजाइन

साड़ी से मैचिंग नेट फैब्रिक ले कर भी आप स्लीव्स बनवा सकती हैं। इस तरह की स्लीव्स काफी अट्रैक्टिव और स्टाइलिश लुक देंगी। स्टोन वर्क वाली लेस लगवाकर अट्रैक्टिव लुक आता है।

बॉर्डर लगवाकर नेट की पफ स्लीव्स बनवाएं

फैंसी ब्लाउज की बाजू के डिजाइन

पार्टी वियर साड़ी के ब्लाउज के लिए आप मैचिंग नेट फैब्रिक ले कर पफ स्लीव्स बनवा सकती हैं। इसमें साड़ी के मैचिंग का हैवी बॉर्डर लगवा लें या चाहें तो मार्केट से हेवी लेस ले कर भी अटैच करा सकती हैं। बहुत ही फैंसी ब्लाउज पीस लगता है।

लूप वाला अट्रैक्टिव स्लीव्स डिजाइन

फैंसी ब्लाउज की बाजू के डिजाइन

थोड़ी सिंपल और अलग हटकर स्लीव्स बनवानी हैं तो लुक लगवाकर इस तरह का डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। खास प्लेन और प्रिंटेड ब्लाउज पीस के साथ ये डिजाइन काफी बढ़िया लगता है। इसे आप डेली वियर की साड़ियों के लिए भी बनवा सकती हैं।

(All Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनपार्टी वियर साड़ी के साथ बनवाएं फैंसी ब्लाउज! सेव कर लें बाजू के स्टाइलिश डिजाइन