साड़ी हो या सूट, सावन-तीज पर जचेंगे ग्रीन लटकन चूड़ियों के ये 6 डिजाइन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तीज पर अगर अपने लुक में कुछ नया जोड़ना चाहती हैं, तो ग्रीन लटकन चूड़ियां ट्राई करें। ये आपके सोलह श्रृंगार को और भी खूबसूरत बना देंगी और हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेंगी।

Green Latkan Chudi Designs for Teej
सावन-तीज के लिए 6 लेटेस्ट और खूबसूरत लटकन बैंगल सेट्स के डिजाइन

तीज का त्योहार हर सुहागन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं नए कपड़े पहनती हैं, मेहंदी लगाती हैं और सोलह श्रृंगार करके पूजा करती हैं। तीज के मौके पर हरे रंग का खास महत्व माना जाता है। यही वजह है कि ज्यादातर महिलाएं हरी साड़ी, सूट और हरी चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं।

अगर इस बार आप अपनी चूड़ियों में थोड़ा नया और स्टाइलिश अंदाज चाहती हैं, तो ग्रीन लटकन वाला बैंगल सेट एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इन चूड़ियों में लगे छोटे-छोटे लटकन हाथों की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। आइए देखते हैं तीज के लिए कुछ खूबसूरत ग्रीन लटकन चूड़ी डिजाइन।

  1. झुमकी लटकन वाली चूड़ी

आजकल झुमकी स्टाइल लटकन वाली चूड़ियां काफी पसंद की जा रही हैं। इन चूड़ियों के किनारों पर छोटी-छोटी झुमकियां लगी होती हैं, जो हाथ हिलाने पर बेहद सुंदर लगती हैं। यह डिजाइन तीज के पारंपरिक लुक को और खास बना देता है।

झुमकी लटकन वाली चूड़ी

2. कुंदन और हरी चूड़ियों का सेट

अगर आपका पहनावा थोड़ा भारी है, तो कुंदन वाले ग्रीन लटकन चूड़ी सेट चुन सकती हैं। इनमें सुनहरे रंग की कारीगरी और हरे रंग का मेल बहुत रॉयल लुक देता है। यह लहंगे और भारी साड़ी के साथ खूब जंचता है।

कुंदन और हरी चूड़ियों का सेट

3. ग्रीन कश्मीरी बैंगल सेट

अगर आपको ट्रेडिशनल और थोड़ा रॉयल लुक पसंद है, तो ग्रीन कश्मीरी बैंगल सेट एक अच्छा विकल्प है। इसमें हरे रंग की चूड़ियों पर खूबसूरत कारीगरी और छोटे-छोटे लटकन लगे होते हैं, जो इसे खास बनाते हैं। तीज पर साड़ी, लहंगा या अनारकली सूट के साथ यह सेट बेहद सुंदर लगता है।

ग्रीन कश्मीरी बैंगल सेट

4. कांच की प्लेन चूड़ियों के साथ गोल्डन लटकन

सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो हरी कांच की सादी चूड़ियों के साथ गोल्डन लटकन वाला सेट पहन सकती हैं। यह डिजाइन ज्यादा भारी भी नहीं लगता और हाथों की खूबसूरती भी बढ़ा देता है। अगर आपका आउटफिट पहले से भारी है, तो यह सेट सबसे अच्छा रहेगा।

कांच की प्लेन चूड़ियों के साथ गोल्डन लटकन

5. रेशम चूड़ी सेट वाली लटकन

रेशम से बनी चूड़ियां इन दिनों काफी पसंद की जा रही हैं। इन पर लगे छोटे-छोटे लटकन पूरे सेट को और भी आकर्षक बना देते हैं। ये चूड़ियां हल्की होती हैं, इसलिए पूरे दिन पहनने में भी आरामदायक रहती हैं।

कांच की प्लेन चूड़ियों के साथ गोल्डन लटकन

6. ग्रीन और गोल्डन बैंगल लटकन सेट

अगर आप ऐसा सेट चाहती हैं जो हर किसी का ध्यान खींचे, तो ग्रीन और गोल्डन बैंगल लटकन सेट ट्राई करें। ग्रीन और गोल्डन रंग का मेल तीज के मौके पर बेहद खूबसूरत लगता है। इसमें लगे लटकन हाथ हिलाते ही और भी सुंदर नजर आते हैं।

ग्रीन और गोल्डन बैंगल लटकन सेट

तीज लुक को ऐसे करें पूरा

  • हरी चूड़ियों के अलावा सिंदूर और बिंदी भी जरूर लगाएं।
  • मेहंदी का डिजाइन पहले से तय कर लें।
  • हल्के झुमके और मांग टीका पहनकर लुक को और आकर्षक बना सकती हैं।

तीज पर चूड़ियां सिर्फ एक गहना नहीं होतीं, बल्कि परंपरा और खुशियों की पहचान भी होती हैं। इस बार अगर आप सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो ग्रीन लटकन चूड़ी डिजाइन को अपने तीज लुक का हिस्सा जरूर बनाएं। ये छोटी-सी स्टाइलिंग आपके पूरे लुक में चार चांद लगा सकती है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनइस सावन-तीज ट्राई करें ग्रीन लटकन चूड़ियों के ये 6 खूबसूरत डिजाइन