National Handloom Day: शादी के मौके पर चमकेंगी, ये 6 तरह की हैंडलूम साड़ी पहनकर तो देखें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हाथ से बुनी यानि हैंडलूम साड़ियों को बोरिंग समझती हैं तो जरा इन वैराइटी की सिल्क साड़ियों पर नजर डालें। जिन्हें शादी-विवाह से लेकर त्योहारों पर पहन लिया तो हैवी एंब्रायडरी वाली साड़ियां भी इसके सामने फीकी लगेगी। यहां देखें 6 हैंडलूम साड़ियों की वैराइटी।

national handloom day 2026
हैंडलूम साड़ी की 6 वैराइटी हर महिला को रखनी चाहिए

7 अगस्त को देश में नेशनल हैंडलूम डे मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने लोगों से स्वदेशी अपनाने की अपील की है। हैंडलूम के नाम पर दिमाग में वहीं बोरिंग फीके से कपड़े याद आते हैं तो बता दें कि सबसे खूबसूरत सिल्क साड़ियां हैंड मैड ही होती है। इन्हें हाथ से बुन कर तैयार किया जाता है। नीता अंबानी के गॉर्जियस लुक्स तो आप भूली नहीं होंगी। तो अगली बार जब शादी फंक्शन के लिए शॉपिंग पर जा रही हों तो हैंडलूम साड़ियों की इन वैराइटी को जरूर लाएं। और, मम्मी के पास हैं तो एक बार पहनकर देखें, सारी महंगी एंब्रायडरी वाली साड़ियों पर भारी पड़ेगा ये लुक।

बनारसी साड़ी

बेटी-बहू की शादी वाली शॉपिंग यूपी में बनारसी साड़ी के बिना अधूरी होती है। तो अगर आपके पास भी सुंदर सी बनारसी सिल्क की साड़ी मौजूद है तो उसे स्पेशल मौके पर निकाल कर जरूर पहनें। ये साड़ी वेडिंग फंक्शन में आपको भीड़ में सबसे अलग दिखाएगी।

चंदेरी सिल्क साड़ी

चंदेरी साड़ी

अगर आप वेडिंग फंक्शन में मिनिमल लुक चाहती हैं तो हाथ से बुनी चंदेरी सिल्क की साड़ी भीड़ में सबसे हटकर लुक देगी।

टसर सिल्क साड़ी

सास-ननद और जेठानियों के बीच शादी के फंक्शन में सबसे अलग चमकना है तो टसर सिल्क साड़ी पहनें। हल्के रंग की साड़ियों से चमके गोल्डन कलर आपके चेहरे का नूर बढ़ा देंगे। रॉयल,क्लासी और बिल्कुल एलिगेंट वाइब देती हैं टसर सिल्क की साड़ियां। वेडिंग फंक्शन के लिए शॉपिंग करनी है तो हैंडलूम साड़ी को जरूर ट्राई करें।

हैंडलूम सिल्क साड़ी

कांचीपुरम सिल्क साड़ी

अपनी आलमारी में कांचीपुरम सिल्क साड़ी को जरूर रखें। एवरग्रीन होने के साथ ही ये वेडिंग जैसे फंक्शन पर काफी खूबसूरत दिखती है। कंट्रास्ट बॉर्डर और पल्लू में बनी जरी वर्क इसे रिचनेस देता है। केवल नई दुल्हन ही नहीं बल्कि किसी भी उम्र की लेडीज कांचीपुरम सिल्क साड़ी को पहनकर रेडी हों तो अट्रैक्टिव लुक मिलता है।

मैसूर सिल्क साड़ी

डार्क कलर, जरी वर्क और खूबसूरत वर्क की चमचमाती मैसूर सिल्क साड़ी स्पेशल मौके पर पहन ली तो सारे लहंगे और हैवी वर्क वाली साड़ियां इसके आगे फीकी दिखेंगी। एवरग्रीन और कभी ना पुराने वाले फैशन की ये साड़ियां अपनी आलमारी में जरूर रखें। तीज-त्योहार पर रेडी होना हो या फिर शादी-विवाह के मौके पर मैसूर सिल्क साड़ी सिंपल और सोबर लुक क्रिएट करती है।

पटोला सिल्क साड़ी

पटोला सिल्क साड़ी पसंद करने वाली लेडीज का एक अलग ही ग्रुप होता है। फूल, पत्ती, मोर जैसे नेचर से इंस्पायर सुंदर डिजाइन में बनी पटोला साड़ी हैंडलूम साड़ी का बेस्ट ऑप्शन है। आप इसे किसी कैजुअल इवेंट में भी पहनकर रेडी हो सकती है और खूबसूरत लुक देंगी ये साड़ियां।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनशादी के मौके पर चमकेंगी, ये 6 तरह की हैंडलूम साड़ी पहनकर तो देखें