5 तरीकों से स्टाइल करें ओवरसाइज शर्ट, बदले फैशन सेंस की सभी करेंगे तारीफ
अपने फैशन स्टाइल को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। ऐसा करने से लुक चेंज हो जाता है और ट्रेंड भी फॉलो कर पाते हैं। इन दिनों ओवरसाइज टीशर्ट और शर्ट ट्रेंड में हैं। यहां जानिए ओवरसाइज शर्ट को स्टाइल करने के 5 तरीके बता रहे हैं।

फैशन ट्रेंड समय-समय पर बदलता रहता है। आजकल ओवरसाइज शर्ट और टीशर्ट काफी ट्रेंड में हैं। ये एक बहुत ही पॉपुलर और कम्फर्टेबल फैशन ट्रेंड है। यह आपकी रेगुलर फिटिंग से कुछ साइज बड़ी होती है, जो दिखने में ढीली-ढाली और बेहद कूल लगती है। इस तरह की शर्ट और टीशर्ट को लोग कैजुअल और फॉर्मल वियर में पहनना पसंद करते हैं। अगर इसे सही तरह से स्टाइल ना किया जाए लुक अच्छा नहीं आता। इस तरह की शर्ट को स्टाइल करने का मतलब है सही बैलेंस बनाए रखना क्योंकि शर्ट में काफी वॉल्यूम होता है। इस शर्ट को आप कई अलग-अलग तरीकों से स्टाइल कर सकते हैं। यहां ओवरसाइज्ड शर्ट स्टाइल करने की कुछ बेहतरीन टिप्स दी हैं।
ओवरसाइज शर्ट को कैसे स्टाइल करें
1) ड्रेस की तरह पहनें
ओवरसाइज शर्ट को आप ड्रेस की तरह स्टाइल कर सकते हैं। बस इसके लिए शर्ट की लंबाई ज्यादा होनी चाहिए। बस इस लंबी ओवरसाइज शर्ट को पहनने के बाद इसे एक स्टेटमेंट बेल्ट के साथ स्टाइल करें। इसे हाई बूट्स के साथ पेयर करें।
टिप-इस शर्ट के साथ डेनिम शॉर्ट्स पहन सकते हैं।
2) ओवरसाइज शर्ट के साथ ओवरसाइज पैंट्स
अगर आपको आरामदायक स्ट्रीटवियर फैशन स्टाइल पसंद है, तो आप ढीले टॉप के साथ ढीले बॉटम्स पहन सकते हैं। कम्फर्टेबल लूज पैंट के साथ ऊपर एक ओवरसाइज शर्ट को कैरी करें। अगर आप बैगी पर बैगी पहनते हैं, तो शर्ट की स्लीव्स को ऊपर उठाएं और कॉलर को खुला छोड़ दें।
3) क्रॉप टॉप के साथ पेयर करें
अपनी ओवरसाइज शर्ट को क्रॉप टॉप के साथ पेयर करें। एक बड़े साइज की शर्ट एक जैकेट या लेयरिंग पीस का काम करती है। इस ओवरसाइज शर्ट के साथ फिटेड क्रॉप टॉप, बॉडीसूट या टैंक टॉप पहनें और फिर ओवरसाइज डेनिम शर्ट या पूरी तरह से खुले बटन वाली लिनेन शर्ट पहनें।
4) शर्ट पहनने का बेसिक तरीका
ओवरसाइज शर्ट में लुक पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे टक करते हैं। इसके लिए शर्ट के केवल सामने के भाग को अपनी जींस में टक करें। इस तरह की स्टाइलिंग में पीछे और किनारों को ढीला छोड़ दिया जाए। यह आपके पैरों को लंबा दिखाता है और साथ ही इससे कैजुअल और आरामदायक लुक मिलता है।
5) टाइट बॉटम्स को पहनें
अगर आपकी शर्ट ओवरसाइज है, तो इसे चिकने, फिट बॉटम के साथ पहनें। एक बड़े साइज वाली ग्राफिक शर्ट या एक भारी बटन-डाउन को ब्लैक लेगिंग्स या एथलेटिक बाइक शॉर्ट्स के साथ पेयर करें।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


