अलमारी में रखी हैं पुरानी सिल्क-बनारसी साड़ियां? टेलर से सिलवा लें ये 5 फैंसी आउटफिट्स
अगर आपके पास पुरानी सिल्क और बनारसी साड़ियां रखी हुई हैं, तो उन्हें रीयूज करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप उनसे कुछ इस तरह के आउटफिट्स सिलवा सकती हैं, जिन्हें कई छोटे-बड़े फंक्शन में स्टाइल किया जा सकता है।

अलमारी में रखी बनारसी और सिल्क की साड़ियां, अक्सर किसी खास मौके पर ही पहनी जाती हैं। ऐसे में रखे-रखे इनका ढेर लग जाता है और दोबारा पहनने का नंबर ही नहीं आता। आप इन पुरानी साड़ियों का क्या करती हैं? फेंक देती हैं या किसी को दे देती हैं, तो अब ऐसा नहीं करेंगी क्योंकि इन पुरानी साड़ियों से आप बिल्कुल नया आउटफिट बनवाकर तैयार कर सकती हैं। इन्हें आराम से किसी फंक्शन में पहना जा सकता है, वहीं डेली वियर या किसी आउटिंग के लिए भी कई आउटफिट तैयार हो सकते हैं। अगर आपकी अलमारी में भी सिल्क या बनारसी साड़ियों का ढेर लगा हुआ है, तो ये आउटफिट आइडियाज आपके बड़े काम आ सकते हैं।
पुरानी सिल्क और बनारसी साड़ियों को ऐसे करें रीयूज
आइडिया 1- अनारकली सूट स्टिच कराएं
सिल्क और बनारसी साड़ियों में काफी चौड़ा और सुंदर बॉर्डर होता है। ऐसे में इनका अनारकली सूट बनवाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस तरह का घेरदार अनारकली आप आराम से किसी छोटे-मोटे फंक्शन में पहनकर जा सकती हैं। साथ ही पूजा-पाठ जैसे मौकों के लिए भी ये परफेक्ट रहते हैं। आगे से बंद गला बनवाएं, जहां साड़ी का बॉर्डर यूज करें, साथ ही स्लीव्स पर भी बॉर्डर अटैच कराएं। इसके अलावा सूट की घेरदार कली पर भी साड़ी का बॉर्डर काफी अच्छा लुक देगा।
आइडिया 2- स्लीवलेस फ्लोई ड्रेस बनवा सकती हैं
पुरानी सिल्क साड़ी से आप कुछ इस तरह की स्लीवलेस फ्लोई ड्रेस भी बनवा सकती हैं। ये ड्रेस मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक का काफी अट्रैक्टिव कॉम्बिनेशन लगेगी। इसे आप आउटिंग या छोटे मोटे फंक्शन और फेस्टिवल्स पर आराम से स्टाइल कर पाएंगी। साड़ी पर छोटी-छोटी छाप और बॉर्डर है, तो इस तरह के ड्रेस बनवाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।
आइडिया 3- सिंपल साड़ी से स्टिच कराएं सूट
अगर आपकी सिल्क साड़ी सिंपल है और उसपर सिर्फ बॉर्डर का वर्क है, तो इस तरह का सूट सिलवाना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस तरह का सूट तो आराम से डेली वियर में भी स्टाइल किया जा सकता है। साथ ही पूजा पाठ जैसे फंक्शन, जहां आपको कुछ ट्रेडिशनल वियर करना है तो आप आराम से ये सूट स्टाइल कर पाएंगी।
आइडिया 4- जैकेट वाला अनारकली सूट
थोड़े हेवी में ही कोई आउटफिट बनवाना चाहती हैं, तो इस तरह का जैकेट वाला अनारकली एक अच्छी चॉइस हो सकता है। जैकेट वाला अनारकली काफी ज्यादा एलिगेंट लगता है, जिसे किसी भी बड़े फंक्शन में आराम से स्टाइल किया जा सकता है। पुरानी हेवी सिल्क या बनारसी साड़ी को रीयूज करने का ये एक अच्छा ऑप्शन है।
आइडिया 5- ट्रेंडी लहंगा सेट भी तैयार करा सकती हैं
कुछ इस तरह का ट्रेंडी लहंगा सेट बनवाना भी एक ऑप्शन हो सकता है। इसमें ब्लाउज के लिए आप साड़ी का डिजाइनर पार्ट ले सकती हैं, वहीं लहंगे के लिए सिंपल फैब्रिक बढ़िया रहेगा। नीचे साड़ी का बॉर्डर अटैच करा सकती हैं, बहुत ही खूबसूरत फ्लोई डिजाइन लगता है। आप इस तरह का लहंगा किसी भी छोटे-बड़े फंक्शन में आराम से स्टाइल कर सकती हैं।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


