नेट या शिफॉन जैसी हल्की साड़ियों के ब्लाउज सिलवाते समय ना दोहराएं ये 5 गलतियां

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Blouse Mistakes: ट्रांसपैरेंट या शियर फैब्रिक की साड़ियों को पहनना चाहती हैं तो ब्लाउज सिलवाते समय ये 5 गलतियां अवॉएड करें। ये गलतियां आपके ब्लाउज को अनकंफर्टेबल और बेकार बना सकते हैं।

नेट या शिफॉन जैसी हल्की साड़ियों के ब्लाउज सिलवाते समय ना दोहराएं ये 5 गलतियां

गर्मियों का सीजन है तो लाइटवेट और पेस्टल कलर की साड़ियों को लेडीज ज्यादा चुन रही होंगी। पार्टी में जाना है तो नेट और ऑर्गेंजा ज्यादा खूबसूरत दिखते हैं। वहीं डे वियर के लिए शिफॉन की झीनी साड़ी गॉर्जियस लुक देती है। लेकिन केवल साड़ी सेलेक्शन काफी नहीं आपको इसके ब्लाउज पर भी फोकस करने की जरूरत होती है। गलत फिटिंग और डिजाइन का ब्लाउज आपके पूरे लुक को भद्दा भी दिखा सकता है और अनकंफर्टेबल भी बना सकता है। ऐसे में स्टिचिंग करवाते समय अगर टेलर नहीं बता रहा तो इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें।

फ्रंट ओपन ब्लाउज ना बनवाएं

झीनी साड़ियों में हीरोइन जैसा सीमलेस लुक चाहिए तो कभी भी फ्रंट हुक ना लगवाएं। फ्रंट कट से ब्लाउज परफेक्ट नहीं दिखता। शियर फैब्रिक की साड़ियों के साथ ब्लाउज हमेशा बैक बटन या फिर साइड जिप वाला ही पहनें। जिससे आपका पूरा लुक सीमलेस दिखे।

पैडेड ब्लाउज बनवाएं

साड़ी अगर डेली वियर नहीं है और आप किसी स्पेशल ओकेजन में वियर करने के लिए रखी हैं तो ऐसी शियर फैब्रिक वाली साड़ियों के ब्लाउज पैड वाले होने चाहिए। लेकिन ध्यान रहे कि ये पैड हमेशा ठीक आपके बस्ट साइज का हो, ना बड़ा और ना ही छोटा। तभी ब्लाउज का शेप सही दिखेगा।

ब्लाउज की फिटिंग

यहीं नहीं नेट, शिफॉन जैसे ट्रांसपैरेंट टाइप की साड़ियों के ब्लाउज पर लगे पैड की फिटिंग बिल्कुल सटीक होनी चाहिए। जिससे फ्रंट से लुक सीमलेस नजर आए और कंफर्टेबल रहे।

ब्लाउज की नेकलाइन पर फोकस

अगर आप शियर फैब्रिक की साड़ी का ब्लाउज स्टिच करवाने वाली हैं तो फ्रंट नेकलाइन को थोड़ा क्लोज ही रखें। ये आपको क्लासी और कंफर्टेबल दोनों तरीके का लुक देगा। डीप नेकलाइन शियर फैब्रिक साड़ियों के साथ कई बार आपको असहज बना सकते हैं।

लाइनिंग का फैब्रिक

जब भी किसी शियर फैब्रिक की साड़ी का ब्लाउज उसी फैब्रिक से तैयार करवा रही हों तो ध्यान रखें कि लाइनिंग की क्वालिटी अच्छी हो। हैवी, ओपेक और लाइनिंग का कपड़ा बिल्कुल अच्छे क्वालिटी का होना चाहिए। जिसके सपोर्ट पर पूरा ब्लाउज का डिजाइन आसानी से स्टिच हो जाए। अगर लूज और बेकार क्वालिटी का लाइनिंग होगा तो ना केवल वो डिजाइन को खराब कर देगा बल्कि फिटिंग और फ्रंट से लुक को भी बिगाड़ेगा। इसलिए लाइनिंग का मैटेरियल काफी देख समझकर खुद से खरीदकर ही ब्लाउज की स्टिचिंग के लिए दें।

ये 5 टिप्स नेट, ऑर्गेंजा और शिफॉन जैसी लाइटवेट साड़ियों के ब्लाउज स्टिच करवाते समय ध्यान में जरूर रखें। जिससे आपका लुक क्लासी और कंफर्टेबल दोनों साथ में दिखे।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।