
जींस पहनते समय लोग अक्सर करते हैं 5 गलतियां, स्टाइलिश बनाए रखेंगे ये फैशन टिप्स
Fashion Mistakes While Wearing Jeans : कई बार लोग जींस पहनते समय जाने-अनजाने कुछ फैशन मिस्टेक कर बैठते हैं, जो उनके लुक को स्टाइलिश बनाने की जगह बिगाड़कर रख देती है। आइए जानते हैं जींस पहनते समय किन 5 गलतियों को करने से बचना चाहिए।
जींस का फैशन हर उम्र के लोगों के लिए हमेशा से स्टाइल के साथ कंफर्ट का सौदा रहा है। पुरुष हो या महिला, दफ्तर से लेकर पार्टियों तक में जींस को बेहद खूबसूरत तरीके से अलग-अलग स्टाइल से कैरी किया जा सकता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोगों के वार्डरोब में आपको जींस का अच्छा कलेक्शन देखने को मिल जाएगा। लेकिन कई बार लोग जींस पहनते समय जाने-अनजाने कुछ फैशन मिस्टेक कर बैठते हैं, जो उनके लुक को स्टाइलिश बनाने की जगह बिगाड़कर रख देती है। आइए जानते हैं जींस पहनते समय किन 5 गलतियों को करने से बचना चाहिए।

जींस पहनते समय ना करें ये 5 गलतियां
गलत साइज की जींस
जींस पहनते समय उसके सही साइज का खास ख्याल रखें। ऐसी जींस पहनें जो पहनने में ना तो बहुत ज्यादा टाइट हो और ना ही बहुत ज्यादा ढीली। बता दें, टाइट जींस पहनने पर मफिन टॉप (पेट की चर्बी उभरना) दिखता है जबकि ढीली जींस में बैगी लुक आता है। हमेशा कमर पर फिट, जांघों पर हल्की ढ़ीली और बैठते समय बिना कसी हुई जींस ही पहनने के लिए निकालें।
जींस की गलत लंबाई
बहुत लंबी (जूते के नीचे दबने वाली) या बहुत छोटी (एंकल से ऊपर लगी हुई) जींस पहनने के लिए ना चुनें। हमेशा एंकल टच वाली स्लिम या स्किनी जींस पहनें।
गलत राइज वाली जींस
कभी भी लो-राइज (कमर से नीचे) या हाई-राइज (नाभि से ऊपर) जींस बिना बॉडी टाइप देखे ना पहनें। जींस पहनने का सही तरीका है कि अगर पेट की चर्बी हो तो मिड-राइज और अगर लंबी टांगें दिखानी हों तो हाई-राइज जींस पहनें। इसके अलावा अगर आपकी शॉर्ट हाइट है तो मिड या हाई-राइज पहनें।
गलत रंग का चुनाव
हर मौके पर डार्क वॉश या फेडेड जींस पहनने के लिए ना निकालें। याद रखें फॉर्मल या ऑफिस वियर के लिए डार्क ब्लू या ब्लैक पहनें। जबकि कैजुअल लुक के लिए लाइट वॉश या डिस्ट्रेस्ड जींस निकालें।
गलत अंडरगार्मेंट
टाइट जींस में कभी भी कलरफुल या सीम वाली पैंटी ना पहनें। ऐसी जींस में पैंटी लाइन दिखती है। इस तरह की जींस पहनते समय सीमलेस न्यूड पैंटी या थॉन्ग कैरी करें।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


