
प्लाजो पैंट के 5 नए पैटर्न ऑफिस लुक को बना देंगे स्टाइलिश और एलिगेंट
संक्षेप: Palazzo Pants Ideas For Working Women: प्लाजो पैंट ना सिर्फ देखने में बेहद स्टाइलिश लुक देते हैं बल्कि पहनने में भी बेहद कम्फर्टेबल होते हैं। एक हल्के कट वाला प्लाजो पैंट आउटफिट हर उम्र और फिगर वाली महिलाओं को स्टाइलिश फॉर्मल लुक देता है।
बदलते समय के साथ फैशन ट्रेंड में भी काफी बदलाव आया है। महिलाओं के सलवार सूट ने आज प्लाजो पैंट की जगह ले ली है। आज के समय में वर्किंग महिलाएं साड़ी, सूट या जींस की जगह वर्क प्लेस में लेटेस्ट ट्रेंड वाले प्लाजो पैंट पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। प्लाजो पैंट ना सिर्फ देखने में बेहद स्टाइलिश लुक देते हैं बल्कि पहनने में भी बेहद कम्फर्टेबल होते हैं। एक हल्के कट वाला प्लाजो पैंट आउटफिट हर उम्र और फिगर वाली महिलाओं को स्टाइलिश फॉर्मल लुक देता है।

लटकन वाली प्लाजो पैंट
लटकन वाली स्ट्रेट फिट प्लाजो पैंट आजकल महिलाओं के बीच खूब ट्रेंड में हैं। आप इन्हें पार्टी वियर कुर्ते के साथ कैरी कर सकती हैं। यह आपके लुक को एलिगेंट बना देगी।
चौड़े पोचो वाले प्लाजो ट्राउजर
चौड़े पोचो वाले प्लाजो ट्राउजर में पैर के हिस्से काफी चौड़े और ढीले-ढाले होते हैं। आजकल इस तरह के ट्राउजर वर्किंग लेडिज के बीच बहुत फैशन में हैं। यह स्टाइलिश लुक के साथ पहनने में बेहद आरामदायक भी होते हैं।
धोती स्टाइल
धोती स्टाइल प्लाजो पैंट कुर्ती के साथ पहने हुए खूब जंचते हैं। इस तरह के प्लाजो लंबी लड़कियों पर पहने हुए ज्यादा अच्छे लगते हैं। आपकी हाइट अगर अच्छी है तो इस नए पेटर्न वाले धोती पैंट प्लाजो को कुर्ती के साथ कैरी कर सकती हैं।
धारीदार प्लाजो पैंट
इस तरह के प्लाजो ना सिर्फ आपके लुक को खूबसूरत बनाते हैं बल्कि आपकी हाइट अच्छी होने का भ्रम भी पैदा करते हैं। आप इस तरह के प्लाजो पैट को ऑफिस में पहनने के लिए कैरी कर सकते हैं।
फॉर्मल ब्लाउज के साथ प्लाजो पैंट लुक
फॉर्मल ब्लाउज के साथ पहना गया प्लाजो पैंट, आपके लुक को ना सिर्फ फेमिनिन लुक देता है बल्कि आपके आराम का भी पूरा ख्याल रखता है। इस तरह के ट्रेंडी ब्लाउज और फॉर्मल प्लाजो पैंट का फ्यूजन कैज़ुअल और बिजनेस, दोनों तरह के लुक के लिए परफेक्ट रहता है।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




