3 टाइप की जींस के साथ पहनें ये टॉप, इमेज कोच ने बताया कैसे दिखें हर दिन स्टाइलिश

Feb 08, 2026 09:44 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

3 Best Jeans Top Combination For Girls: लड़कियां अगर सिंपल डेली वियर में अट्रैक्टिव दिखना चाहती हैं। लेकिन मौका कुछ स्पेशल लग रहा तो इन 3 तरह की जींस के साथ ये 3 तरह के टॉप को वियर कर लें। ये आपको बिना एफर्ट स्टाइलिश दिखने में मदद करेंगे।

3 टाइप की जींस के साथ पहनें ये टॉप, इमेज कोच ने बताया कैसे दिखें हर दिन स्टाइलिश

लड़कियों की एक कॉमन प्रॉब्लम है जब भी रेडी होने का टाइम आता है उन्हें कपड़े ही नहीं समझ आते। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो इमेज कोच साक्षी ने जींस के साथ तीन तरह के टॉप को पेयर करने के लिए बताया है। जिसे पहनकर आप बिना एफर्ट के ही स्टाइलिश दिखेंगी। जान लें ये 3 तरह के बेस्ट जींस टॉप ऑप्शन जिसे आप आसानी से किसी भी दिन पहनकर तारीफ बटोर सकती हैं। वैलेंटाइन वीक चल रहा है। ऐसे में सिंपल कपड़ों में अपने ब्वॉय का अटेंशन चुराना है तो इन जींस-टॉप कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकती हैं।

रेगुलर जींस के साथ शॉर्ट कुर्ती

स्टाइलिश दिखने के लिए हर दिन नये कपड़ों की शॉपिंग करने की जरूरत नही है। आलमारी में रखे कपड़ों को सही तरीके से मिक्स एंड मैच करके स्टाइलिश दिखा जा सकता है। जैसे अगर आपके पास रेगुलर जींस है तो इमेज कोच साक्षी ने बताया कि उसे शॉर्ट कुर्ती के साथ पेयर करें। शार्ट कुर्ती की कोई भी वैराइटी आप पहन सकती हैं। ये आपके लुक को सिंपली अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे। अगर आप थोड़ा इंडियन लुक कैरी करना चाहती हैं तो शार्ट कुर्ती के साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके या फंकी नेकलेस, ब्रेसलेट वियर कर सकती हैं।

टाइट फिटिंग जींस के साथ ओवरसाइज शर्ट और टैंक टॉप

अगर आपकी आलमारी में टाइट फिटिंग वाली एंकल लेंथ जींस रखी है और आप उसे वियर करना चाहती हैं तो ओवरसाइज शर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं। साथ में एक स्लीक बना लें। ये आपके लुक को बिल्कुल सुपर स्टाइलिश नजर आएगा।

फ्लेयर जींस के साथ पेपलम टॉप

किसी भी स्लिम फ्लेयर जींस को पेपलम टॉप के साथ पेयर करें। ये लुक कर्वी बॉडी पर भी खूबसूरत दिखता है। जिसे आप किसी भी ओकेजन पर पहनकर स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक कैरी कर सकती हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।