हाथों को सुंदर और पॉलिश्ड दिखाना है? नेलपेंट के ये 6 रंग खरीद लें, इस साल कर रहे ट्रेंड!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Trending Nail Paint Colours: नेल पेंट खरीदने जा रही हैं तो 2026 में ट्रेंड कर रही शेड्स पर एक बार जरूर नजर मार लें। ये कलर्स इतने क्लासी हैं कि आपको नेल आर्ट कराने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इन्हें लगा लेंगी तो हाथों को बहुत ही क्लासी और पॉलिश्ड लुक मिलेगा।

हाथों को सुंदर और पॉलिश्ड दिखाना है? नेलपेंट के ये 6 रंग खरीद लें, इस साल कर रहे ट्रेंड!

नाखूनों पर सुंदर सी नेल पेंट लगी हुई हो, तो हाथों की सुंदरता बिना कुछ किए बढ़ जाती है। खासकर अगर आपकी नेल पेंट का कलर खूबसूरत है, तब तो हर कोई उसे नोटिस करता है। जरूरी नहीं कि आप महंगी नेल आर्ट ही कराएं। एक अच्छी क्वालिटी और कलर की नेल पेंट अगर लगा लें तो लुक उतना ही क्लीन और पॉलिश्ड लगता है। अब सवाल है कि कौन से रंग की नेल पेंट ज्यादा सुंदर लगेगी? वैसे तो आप अपनी स्किन टोन और पसंद के मुताबिक कोई भी शेड चुन सकती हैं, लेकिन कुछ ऐसे कलर भी हैं जो हर किसी के हाथों पर सुंदर लगते हैं। आजकल ये काफी ट्रेंड में भी बने हुए हैं। नेल आर्ट नहीं करा रही हैं तो इनमें से किसी शेड की नेल पेंट अप्लाई कर लें, बहुत ही फैशनेबल और पॉलिश्ड लुक मिलेगा।

ब्राउन और मोचा टोन

ब्राउन और मोचा जैसे अर्थी कलर इन दिनों काफी ट्रेंड में बने हुए हैं। वॉर्म और डार्क टोन होने की वजह से ये हाथों को काफी रिच और मॉडर्न सा लुक देते हैं। आपको कोई नेल आर्ट कराने की जरूरत नहीं है, बस एक इस शेड की नेल पेंट आपके हाथों को एलिगेंट लुक देने के लिए काफी है।

क्लासिक रेड नेल्स

रेड नेलपेंट तो हमेशा से ही टॉप पर रही है। 2026 की बात करें तो ग्लॉसी और डार्क रेड शेड का बोलबाला है। ये कलर आपके हाथों को काफी ब्राइट दिखाता है। फेस्टिव और पार्टी लुक के लिए एकदम परफेक्ट है। आप इस शेड की नेल पेंट ट्रेडिशनल और वेस्टर्न आउटफिट्स दोनों के साथ लगा सकती हैं।

बर्न्ट ऑरेंज काफी ट्रेंड में है

इस पूरे साल बर्न्ट ऑरेंज काफी ट्रेंड में बना रहा है। ये शेड ना ज्यादा ब्राइट है और ना ही ज्यादा डार्क, इसलिए हर स्किन टोन पर काफी खूबसूरत लगता है। खासकर इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स और एथनिक लुक के लिए ये वार्म और अर्थी टोन एकदम परफेक्ट मानी जाती है।

मैटेलिक और शिमरी शेड्स ट्राई करें

2026 में मैटेलिक और शिमरी शेड्स काफी पसंद की जा रही हैं। आप गोल्ड, सिल्वर या किसी भी शेड में शिमरी नेल पेंट ले सकती हैं; हाथ बहुत ही सुंदर लगते हैं। खासकर किसी फंक्शन या पार्टी में जाने के लिए आपके पास एक इस तरह की शेड जरूर होनी चाहिए।

पेस्टल ब्लू या लैवेंडर शेड

पेस्टल शेड्स इन दिनों ट्रेंड में हैं, ये बात हर कोई जनता है। डेली वियर में हाथों को पॉलिश्ड लुक देने के लिए ये कलर बेस्ट रहते हैं। खासकर समर सीजन के लिए ये शेड्स परफेक्ट हैं। इनमें काफी फ्रेश, हल्का और कूल लुक मिलता है।

पॉप ऑफ कलर एड करेगा मैजेंटा

हाथों को ब्राइट और ब्यूटीफुल लुक देना चाहती हैं तो मैजेंटा कलर की नेल पेंट ट्राई कर सकती हैं। ये शेड पिंक और पर्पल का खूबसूरत मिक्स है, जो हाथों को काफी अट्रैक्टिव लुक देता है। अगर आप थोड़े ब्राइट और अलग दिखने वाली नेल पेंट पसंद करती हैं, तो ये मैजेंटा शेड आपके लिए परफेक्ट है।

(All Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।