Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशन2 unique way sonali bendre drap saree on pati patni aur panga
सोनाली बेंद्रे की तरह साड़ी को ड्रेप करेंगी तो मिलेगा बिना एफर्ट स्टाइलिश लुक, सीख लें तरीका

सोनाली बेंद्रे की तरह साड़ी को ड्रेप करेंगी तो मिलेगा बिना एफर्ट स्टाइलिश लुक, सीख लें तरीका

संक्षेप:

Sonali Bendra Saree Draping Style: टीवी शो पति-पत्नी और पंगा के सेट पर सोनाली बेंद्रे का ग्रेसफुल लुक फैंस को इंप्रेस कर लेता है। इन दिनों साड़ी को हटके स्टाइल में ड्रेप कर वो एक बार फिर गॉर्जियस लुक में नजर आ रही है। इस तरह की ड्रेपिंग स्टाइल को आप भी एक बार जरूर ट्राई करें।

Thu, 30 Oct 2025 10:35 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नाली बेंद्रे 50 की उम्र में भी गजब की गॉर्जियस दिखती हैं। टीवी शो पति-पत्नी और पंगा के सेट पर उनका लुक देख फैंस अक्सर इंप्रेस हो जाते हैं। अक्सर ब्यूटीफुल और स्टाइलिश साड़ी में नजर आने वाली सोनाली बेंद्रे का ड्रेपिंग स्टाइल भी काफी हटके दिखा। ब्लू कलर की साड़ी को ऑफ शोल्डर स्टाइल में ड्रेप करने के साथ ही उनका एक और साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल ब्यूटीफुल दिख रहा था। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए जानें करें इन ड्रेपिंग स्टाइल को कॉपी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऑफ शोल्डर पल्लू स्टाइल

सोनाली बेंद्रे ने सिल्वर और रॉयल ब्लू कलर की साड़ी को काफी स्टाइल के साथ ड्रेप किया है। ट्रेडिशनल प्लीट्स बनाने के साथ पल्लू को कंधे पर ले जाकर प्लीट्स को थोड़ा फैलाकर पिन से सेट किया गया है। फिर दूसरी तरफ से लाकर इसे बैक पर पिन किया गया है। ध्यान रहे कि पल्लू को कंधे पर पूरी तरह से ना टिकाकर हल्का सा खिसका कर रखा गया है। साथ ही नेकलाइन वाले ब्लाउज की बजाय ऑफ शोल्डर डिजाइन ब्लाउज को कैरी किया है। जिससे साड़ी का लुक गाउन की तरह क्रिएट हो रहा है।

सोनाली बेंद्रे साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल

ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी को ड्रैप करने का स्मार्ट तरीका

अगर आप साड़ी को यूनिक लुक में ड्रेप करना चाहते हैं तो सोनाली बेंद्रे का ये ड्रेपिंग स्टाइल काफी ग्रेसफुल है। जिसे ऑफिस से लेकर पार्टी में आसानी से ड्रेप किया जा सकता है। पल्लू की प्लीट्स बनाने के बाद शोल्डर से नीचे फ्रंट में पिन से सेट करें और किसी एक्सेसरीज से हाइलाइट करें। वहीं कंधे के पीछे पल्लू के केवल एक सिरे को पकड़कर पिन से सेट करें। बाकी पल्लू के हिस्से को लटकने दें। जिससे पल्लू से केप का लुक क्रिएट होगा। किसी पार्टी में हटके स्टाइल में साड़ी को ड्रेप करना चाहती हैं तो ये दो सोनाली बेंद्रे के ड्रेपिंग स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।