
साड़ी में लिखे थे मंत्र और ईयररिंग्स थी 100 साल पुरानी, स्वदेश इवेंट में बेहद खास दिखीं नीता अंबानी
Nita Ambani Look Swadesh Flagship Store: स्वदेश के फ्लैगशिप स्टोर में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए पहुंची नीता अंबानी का लुक हमेशा की तरह बेहद खास था। साड़ी पर लिखे मंत्रों से लेकर मां की पुरानी ज्वैलरी और 100 साल पुराने ईयरिंग्स लुक को स्पेशल बना रहे थे।
नीता अंबानी का इवेंट होगा तो कुछ ना कुछ तो शाही नजर आएगा। रईसी और शाही ठाठबाट के बगैर तो कोई भी मौका अधूरा सा लगता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब नीता अंबानी रिलायंस इनिशिएटिव स्वदेशी ब्रांड के फ्लैगशिप स्टोर के लिए स्पेशल क्रिसमस सेलिब्रेशन रखा। जहां पर फिल्मी हसीनाओं के पहुंचने के बाद भी सारी लाइमलाइट नीता अंबानी ने बटोरी। गहरे पिकॉक ब्लू कलर ही बनारसी साड़ी में रेडी मिसेज अंबानी का लुक देखते ही बन रहा था। और इस ब्यूटीफुल साड़ी को शाही बनाने का काम कर रही थी ज्वैलरी। जिसने सारी सुर्खियां बटोर लीं।
नीता अंबानी की स्पेशल मंत्रों वाली साड़ी
नीता अंबानी ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई पिकॉक ब्लू कलर की बनारसी साड़ी को पहना था। जिसके बॉर्डर गहरे सिल्वर रंग के दिख रहे थे। वहीं इस साड़ी के पल्लू पर लिखा मंत्र 'ॐ गं गणपतये नमः' बेहद खास था। ये मंत्र भगवान गणेश का आह्वाहन करने के लिए किया जाता है। जब हिंदू धर्म में किसी नए काम की शुरुआत करते हैं। नीता अंबानी की ये साड़ी स्प्रिचुअली खास है।
ब्लाउज भी था स्पेशल
वहीं ब्लाउज की स्लीव पर लगे बटन में ब्यूटीफुल हनुमान जी की पेंटिंग बनाई गई थी। और, बैक टेसल पर कुंदन स्टोन के साथ माता पार्वती के साथ भगवान गणेश की पेंटिग को बटन में बनाकर पिरोया गया है।
हमेशा की तरह ज्वैलरी भी थी खास
हर बार की तरह नीता अंबानी की ज्वैलरी बेहद खास थी। लांग कुंदन पोल्की ईयररिंग्स साउथ इंडियन टेंपल ज्वैलरी से इंस्पायर दिख रही थी। 100 साल पुरानी ये ज्वैलरी कंधों से नीचे तक लटक रही थी। वहीं हाथों में पहने मां के हाथफूल उनके लुक को बेहद खास बना रहे थे।
इस तरह लुक बन गया खास
ज्वैलरी और साड़ी की खूबसूरती नीता अंबानी के सिंपल मेकअप से इन्हैंस हो रही थी। सेंटर पार्टीशन लो बन और उसमे लगे गजरे के साथ माथे पर सुर्ख लाल रंग की बिंदी अट्रैक्ट कर रही थी। जिसे उन्होंने सटल मेकअप, न्यूड पिंक लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया था।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




