
वेलवेट सूट सिलने में की गई ये गलतियां बिगाड़ देती हैं पूरा लुक, फैशन क्रिएटर ने शेयर की मिस्टेक्स
Avoid Mistakes while stitching velvet kurta: वेलवेट का सूट सर्दियों में खूब पसंद किया जाता है। लेकिन इन सूट को सिलवाते की गईं कुछ गड़बड़ियां पूरे लुक को बिगाड़ देती हैं। फैशन क्रिएटर मोनिका सिंघल ने ऐसे ही कुछ मिस्टेक्स को शेयर किया है। जिसे वेलवेट सूट सिलवाते समय जरूर ध्यान में रखें।
सर्दियों में वेलवेट सूट का क्रेज अच्छा खासा रहता है। लेडीज मार्केट से खूबसूरत वेलवेट सूट के फैब्रिक लाकर सिलवाती है। लेकिन अक्सर सिलने के बाद वेलवेट सूट में कभी सिलवट दिखने लगती है तो कभी उनकी शाइनिंग चली जाती है। दरअसल, ऐसा टेलर की गलतियों की वजह से होता है। फैशन क्रिएटर मोनिका सिंघल ने अपने इंस्टाग्राम पेज अर्बन नारी बाई मोनिका पर टेलर से की जाने वाली ऐसी ही कुछ गलतियों को गिनाया है। जिसकी वजह से वेलवेट सूट की सुंदरता खराब हो जाती है।
वेलवेट सूट की शाइनिंग चली जाती है
वेलवेट सूट का फैब्रिक तो खूब शाइन करता है। लेकिन सिलवाने के बाद कही पर वो फीका दिखने लगता है तो कहीं पर शाइन। दरअसल, ऐसा टेलर की गलती की वजह से होता है। वेलवेट में बने छोटे धागों की वजह से ही कपड़ा शाइनी दिखता है। जब इन्हें एक डायरेक्शन में रखकर नहीं काटा जाता है। तो सिलने के बाद कपड़ा कहीं से शाइनी तो कहीं से डल नजर आने लगता है।
वेलवेट सूट पहनने पर बल्की दिखता है
वेलवेट सूट को पहनने पर ये और भी ज्यादा बल्की दिख रहा तो इसकी वजह गलत फैब्रिक की लाइनिंग का इस्तेमाल है। दरअसल, वेलवेट को नेचुरल फॉल चाहिए लेकिन जब टेलर कॉटन की लाइनिंग लगा देते हैं तो ये वेलवेट से चिपक जाता है और कपड़े को ज्यादा मोटा और बल्की दिखाने लगता है। इसलिए हमेशा क्रेप या सैटिन की लाइनिंग वेलवेट में लगवानी चाहिए।

वेलवेट सूट में लाइक्रा फ्यूजिंग ना लगवाएं
वेलवेट सूट के फैब्रिक को स्टिच करने के लिए काफी सारे टेलर लाइक्रा फ्यूजिंग लगा देते हैं। जिससे सिलना आसान हो जाता है। लेकिन ये गलती वेलवेट की शाइन कम कर देती है और साथ ही आयरन हीट की वजह से भी कपड़ा खराब होता है। अगर वेलवेट सूट को ब्यूटीफुल बनाना चाहते हैं तो हमेशा अच्छे क्वालिटी के वेलवेट ही खरीदें जैसे सिल्क वेलवेट या फिर माइक्रो वेलवेट। इन्हें सिलना भी आसान होता है और इस कपड़े की शाइन भी बनी रहती है।
वेलवेट के सूट में सिलवट बनना
अगर वेलवेट के सूट में स्टिचिंग वाले एरिया पर सिलवट बन जा रही है तो इसका कारण सूट की टाइट फिटिंग है। हमेशा सूट को थोड़ा लूज फिटिंग का सिलवाएं जिससे नेचुरल दिखे और कुर्ते में सिलवट ना पड़े।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




