छोटे किचन का करें मेकओवर: एक्स्ट्रा स्पेस के लिए आर्डर करें ये ऑर्गेनाइजर्स

Anjali Kumari लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर आप अपने किचन को ऑर्गेनाइज रखना चाहते हैं, तो Amazon के इन किचन ऑर्गेनाइजर्स पर एक नजर जरूर डालें।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

अगर आपका किचन छोटा है, जिसकी वजह से सामान रखने में परेशानी होती है, तो किचन छोटा हो या बड़ा ये ऑर्गेनाइजर्स किचन में जगह बनाने में मदद करेंगे। ये किचन ऑर्गेनाइजर्स चीजों को उनकी जगह पर रहने में मदद करते हैं। इस तरह किचन के कामों में कम समय लगता है। समय की बचत के साथ ही इन ऑर्गेनाइजर्स की मदद से किचन क्लीन और फ्रेश रहता है। अगर आप अपने किचन को ऑर्गेनाइज रखना चाहते हैं, तो इन ऑर्गेनाइजर्स पर एक बार नजर जरूर डालें।

छोटे किचन का करें मेकओवर: एक्स्ट्रा स्पेस के लिए आर्डर करें ये ऑर्गेनाइजर्स

लोहे का ये रैक होल्डर ऑर्गेनाइजर किचन में बहुत काम आएगा। अगर काउंटर स्पेस नहीं बचता है, तो इसे दीवार पर लगा सकते हैं। जिसमें ऊपर रैक पर रोजाना इस्तेमाल में आने वाले छोटे-मोटे मसाले के डब्बे रखने के साथ ही नीचे हुक्स में पैन और अन्य चीजें टांग सकते हैं। ये बहुत काम की चीज है, इस समय 25% के ऑफ पर उपलब्ध मिल जाएगी।

अपना अपग्रेड न टालें

अपनी क्रेडिट प्रोफ़ाइल के आधार पर तुरंत पर्सनल लोन ऑफर पाएं

अपना अपग्रेड न टालें

Amazon Brand का ये प्लास्टिक डिश ड्रेनर आप सभी के किचन में होना चाहिए। ये आपके किचन की शोभा बढ़ा देगा। इसे सिंह के बगल में रखे और बर्तन धोकर इस पर रखने से सारा पानी निकल जाएगा, उसके बाद आप अपने सूखे बर्तन आराम से स्टोर कर सकते हैं। गीले बर्तनों को सीधा कैबिनेट में रखने से वो खराब हो सकते हैं। इसलिए ये डिश ड्रेनर बहुत जरूरी है।

स्टेनलेस स्टील मटेरियल से तैयार ये 3 टायर किचन ऑर्गेनाइजर रैक कम जगह में ज्यादा स्पेस क्रिएट करेगा। किचन का कॉर्नर स्पेस हमेशा खाली रह जाता है, इस ऑर्गेनाइजर को खासकर कॉर्नर के लिए तैयार किया गया है। इस तरह आप चीजों को ऑर्गेनाइज्ड रख सकती हैं, जिससे किचन क्लीन और फ्रेश नजर आएगा। अगर आपका किचन छोटा है, तो इसे जरूर मंगवाएं।

Yookeer Rustic का वुडन स्पाइस रैक ऑर्गेनाइजर आजकल काफी ट्रेन में है। इस छोटे से ऑर्गेनाइजर पर मसालों से सभी डब्बे आराम से आ जाएंगे। ज्यादातर लोग इसे किचन में मॉडर्न और एस्थेटिक लुक ऐड करने के लिए ऑर्डर करते हैं। इसका मटेरियल ड्यूरेबल है, लंबे इस्तेमाल के बाद भी ये जल्दी खराब नहीं होगा। तो ज्यादा न सोचें इसे आज ही ऑर्डर करें!

Shiok dcor 2 रैक वाले इस ऑर्गेनाइजर स्टैंड की मदद से आप अपने किचन को एक मॉडर्न टच दे सकती हैं। ये ड्यूरेबल स्टोरेज ऑर्गेनाइजर आपके किचन की शोभा बढ़ा देगा। इसमें छोटे-छोटे डब्बे और फल आदि को ऑर्गेनाइज्ड रूप से रखा जा सकता है। किचन के अलावा ये डाइनिंग टेबल पर रखने के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है।

अगर आपके किचन का कॉर्नर स्पेस खाली है, तो ये ऑर्गेनाइजर ट्राई करें! स्टेनलेस स्टील मेटेरियल से तैयार ये काउंटर टॉप स्टोरेज रैक ऑर्गेनाइजर किचन में रोजाना इस्तेमाल में आने वाली चीजों को स्टोर करने में मदद करेगा। चकला बेलन, मसलदानी से लेकर रोटी बॉक्स तक इसपर आराम से रख सकते हैं।

मैग्नेटिक ऑर्गेनाइजिंग रैक शेल्फ उन लोगों के लिए है, जो अक्सर छोटे किचन की शिकायत करते हैं। अगर आपके किचन में फ्रिज है, तो ये मैग्नेटिक ऑर्गेनाइजर उस पर आराम से चिपका सकते हैं। इनपर छोटे-मोटे नियमित इस्तेमाल के डब्बे आ जाएंगे। इसे काफी लोगों ने खरीदा है और इसकी क्वालिटी को भी अप्रिशिएट किया है। ये न सोचे कि ये मैग्नेटिक है, तो सामान रखते ही नीचे गिर जाएगा, ये असल में बहुत काम की चीज है।

छोटा किचन होने पर अक्सर काउंटर स्पेस नहीं बच पाता है, मगर सिंक के नीचे की जगह पर ध्यान दिया है। आप चाहें तो अंडरसिंक ऑर्गेनाइजर की मदद से उस जगह को ऑर्गेनाइज्ड रख सकते हैं। INOVERA का प्लास्टिक अंडर सिंक ऑर्गेनाइजर एक्सपेंडेबल कैबिनेट को अपने अनुसार चीजें रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस गर्मी घर बैठे खरीदें 4+ रेटिंग वाले कॉटन कुर्ता सेट्स वो भी बजट में!

Disclaimer: लाइव हिंदुस्तान में हम आपको नए ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। आप हमारे जरिए खरीदारी करते हैं तो अफिलीएट पार्टनरशिप की वजह से हमें राजस्व का एक हिस्सा मिल सकता है। हम प्रोडक्ट्स के संबंध में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 सहित लागू कानूनों के तहत किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। इस आर्टीकल में लिस्टेड प्रोडक्ट प्राथमिकता की किसी विशेष सीरीज में नहीं हैं।

Anjali Kumari

लेखक के बारे में

Anjali Kumari

अंजली कुमारी:4 साल के डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव के साथ अंजली कुमारी लाइव हिंदुस्तान में एफिलिएट लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए बतौर लेखक काम कर रही हैं। अपने लेख के माध्यम से फैशन, लाइफस्टाइल, हेल्थ स्किन केयर, ब्यूटी, ट्रैवल, फिटनेस प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी इक्कठा कर, विश्वसनीय और प्रामाणिक प्रोडक्ट्स लेकर आती हैं। इससे पहले 3 वर्षों तक हेल्थ शॉट्स पर खानपान, सौंदर्य, मानसिक स्वास्थ्य और यौन शिक्षा से जुड़े विषय पर रिसर्च लेखन करती थीं।


करियर का सफर: अंजली ने 2022 में हेल्थशॉट्स के साथ डिजिटल मीडिया में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। करियर की शुरुआत हेल्थ शॉट्स में लाइफस्टाइल लेखक के तौर पर हुई, जहां अपने लेख, रिसर्च और साक्षात्कार के माध्यम से महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही थीं।


एजुकेशन: गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में BA की डिग्री हासिल करने के बाद 4 साल से पत्रकारिता में सक्रिय रही हैं। पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि समाज से जुड़े रहने, अपने आसपास और देश के लोगों को बेहतर ढंग से समझने का माध्यम भी है।


विशेषज्ञता: अंजली कुमारी अपने लेख के माध्यम से ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते ट्रेंड के बीच रिव्यू, रेटिंग और उपभोक्ताओं के अनुभव के आधार पर आप तक विश्वसनीय प्रोडक्ट्स पहुंचाने की कोशिश करती हैं। फैशन, ब्यूटी, स्किन केयर, हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस से जुड़े प्रोडक्ट्स पर अच्छी पकड़ रखती हैं। अंजली अपने लेख में जटिल विषयों पर बात करते हुए सरल भाषा का इस्तेमाल कर उन्हें सभी के समझने योग्य बनाने की कोशिश करती हैं। लेखन में शोध और एक्सपर्ट एडवाइस लेख को विश्वसनीय बनाते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।