काम की बात: Save Electricity: बिजली का बिल हो जाएगा आधा! ये 10 आदतें अपना लीं तो मीटर कम दौड़ेगा

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

10  Habits to Save Electricity: गर्मी में बिजली का बिल इतना ज्यादा हो जाता है कि बजट गड़बड़ा जाता है। लेकिन कुछ स्मार्ट टिप्स फॉलो करेंगे तो मीटर कम दौड़ेगा और बिजली का बिल भी कम आएगा। आज से ही इन 10 आदतों को अपनाएं और बिजली की खपत कम करें।

Save Electricity: बिजली का बिल हो जाएगा आधा! ये 10 आदतें अपना लीं तो मीटर कम दौड़ेगा

गर्मी बढ़ने के साथ घर में बिजली की खपत भी बढ़ रही। ऊपर से मिडिल ईस्ट में हो रहे युद्ध ने पेट्रोल-डीजल और फ्यूल का संकट का पैदा कर दिया है। ऐसे में और भी ज्यादा जरूरी हो गया है कि बिजली की बचत की जाए। प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने बिजली बचाने के लिए कई आदेश दिए हैं। वहीं घरों में तो दिनभर किसी ना किसी इलेक्ट्रानिक डिवाइस के चलने से अक्सर बिल बढ़ता है। लेकिन आप इन छोटी-छोटी सावधानियों को रखकर अपने बिजली के बिल को आधा कर सकते हैं। तो चलिए जानें कैसे ये छोटे उपाय आपके बिजली के बिल को कम करने में मदद करेंगे। इन 10 आदतों को अपनाएं और अपने बिजली के बिल को कम करें।

दिन में नेचुरल लाइट का यूज करें

बिजली की बचत करनी है तो दिन के वक्त लाइट जलाना अवॉएड करें। खिड़की-दरवाजों को खोलें, पर्दों को हटाएं। जिससे घर में नेचुरल रोशनी आए और आपको दिन में लाइट जलाने की जरूर ना पड़े।

एलईडी बल्ब लगाएं

घरों में एलईडी बल्ब का यूज करें। ये कई गुना कम बिजली खर्च करते हैं। मात्र 5-7 वॉट का बल्ब 12-15 फिट वाले कमरे में पर्याप्त मात्रा में रोशनी करता है। इसलिए जरूरत के मुताबिक कम से कम वॉट का एलईडी बल्ब यूज करें।

एसी का टेंपरेचर 24-25 डिग्री पर चलाएं

घर में लगे एसी की वजह से सबसे ज्यादा घर की बिजली खर्च होती है और बिल भी ज्यादा होता है। भयंकर गर्मी होने के बाद भी एसी का सही तापमान 24-25 डिग्री ही है। इससे कम टेंपरेचर पर केवल एसी पर लो़ड बढ़ता है। इसलिए एसी का टेंपरेचर एक जैसा ही रखें। बार- बार घटाने-बढ़ाने से बिजली का बिल बढ़ता है।

फ्रिज की सफाई रखें

फ्रिज का इस्तेमाल गर्मियों में बढ़ जाता है। लेकिन सही रखरखाव के अभाव में ये कूलिंग कम करता है और बिजली ज्यादा खींचता है। इसलिए पहले फ्रिज का गैरजरूरी कम तापमान सही करें। आइस मोड या समर मोड में करने की बजाय फ्रिज को आप नॉर्मल मोड पर ही रखें। नहीं तो फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जमेगी और फ्रिज की कूलिंग प्रभावित होगी। इसके साथ ही बार-बार फ्रिज को खोलने से भी कूलिंग कम होगी और बिजली की खफत बढ़ेगी।

इस्तेमाल ना हो रहे डिवाइस का स्विच ऑफ कर दें

अगर आप किसी डिवाइस का यूज नहीं करते तो उसे स्विच से ऑफ करें। काफी सारी डिवाइस स्विच ऑन होने की वजह से बिजली खर्च करती रहती हैं। जिन डिवाइस को यूज ना कर रहे हों उनके प्लग को निकाल दें।

गर्मी में गीजर करें अवॉएड

वैसे को गर्मी में गीजर का यूज नहीं होता लेकिन जरूरत गर्म पानी की हो तो आप इलेक्ट्रॉनिक कैटल यूज करें। क्योंकि गीजर ज्यादा बिजली खींचेगा। साथ ही गर्मी में स्विच ऑफ कर उसे अलग रखें।

सही फैन यूज करें

कमरे में लगा सिलिंग फैन कई बार ज्यादा बिजली खींचता है। इसलिए इन फैंस को नए टेक्नोलॉजी वाले बीएलडीसी फैन को लगवाएं। ये फैन लगभग 60 प्रतिशत तक कम बिजली खर्च करते हैं।

वॉशिंग मशीन का कम यूज

दो-चार कपड़ों के लिए वॉशिंग मशीन हर रोज चलाने के बजाय जब हफ्तेभर के कपड़े इकट्ठा हो जाए,तब ही चलाएं। इससे आप घर की बिजली की खपत को कम कर सकते हैं।

एसी में टेंपरेचर का सही मोड यूज करें

एसी में मौसम के अनुसार सही मोड यूज करें। कूल या ड्राई मोड की बजाय अगर ऑटो मोड पर एसी चलाएंगे तो बिजली का खर्च कम होगा।

नए डिवाइस यूज करें

पुराने डिवाइस ज्यादा बिजली का बिल खींचते थे। इसलिए अपने फ्रिज, कूलर, टीवी और पंखे जैसे डिवाइस को अपग्रेड करें। आजकल कम बिजली में चलने वाले डिवाइस मिल जाते हैं जो आपके बिल को कम करेंगे।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।