रसोई के गंदे-चिपचिपे कैबिनेट साफ करने के आसान तरीका, इस हैक से दाग-धब्बे होंगे गायब

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

किचन में खाना बनने की वजह से अक्सर दीवारे और कैबिनेट्स गंदे होने लगते हैं। इनकी सफाई ना होने पर ये गंदगी जमा हो जाती है और फिर दाग भी बढ़ने लगते हैं। यहां देखिए इन गंदे-चिपचिपे कैबिनेट को  साफ करने के हैक्स।

रसोई के गंदे-चिपचिपे कैबिनेट साफ करने के आसान तरीका, इस हैक से दाग-धब्बे होंगे गायब

चिपचिपी और ऑयली किचन कैबिनेट्स दिखने में गंदी लगती हैं। किचन के गंदे और तेल-मसाले वाले कैबिनेट्स को सिर्फ बाहरी दिखावे के लिए ही नहीं, बल्कि परिवार की सेहत और घर की हाइजीन के लिए भी साफ करना बेहद जरूरी है। समय-समय पर इन कैबिनट्स की सफाई ना हो तो चिकनाहट की लेयर जमने लगती है। इसकी सफाई के लिए महंगे केमिकल वाले क्लीनर को खरीदने से पहले कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाएं। ये घरेलू नुस्खे रसोई की अलमारियों को साफ करने के लिए बेहद असरदार और किफायती होते हैं। यहां देखिए रसोई के गंदे-चिपचिपे कैबिनेट साफ करने के सिंपल हैक्स।

चुटकियों में साफ हो जाएगी ग्रीस

रसोई में किसी खास जगह पर जमा ग्रीस और गंदगी को ठीक तरह से साफ करने के लिए बेकिंग सोडा वाले नुस्खे को अपनाएं। इस नुस्खे में बेकिंग सोडा और पानी को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें पेस्ट बनाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में आधा चम्मच पानी मिलाएं। अब इस इस पेस्ट को चिपचिपी जगहों पर लगाएं और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। टाइम पूरा होने के बाद एक सॉफ्ट स्पंज या पुराने टूथब्रश की मदद से इसे धीरे-धीरे रगड़ें। बेकिंग सोडा ग्रीस को साफ करने क लिए एक बेहद असरदार इंग्रेडिएंट है। ये बिना स्क्रैच के सफाई करने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के बाद कैबिनेट को गीले कपड़े से पोंछकर साफ कर लें।

चिकनाई साफ करने का बेस्ट तरीका

सख्त जमी हुई चिकनाई को साफ करने के लिए एक बेहतरीन तरीका आपके काम आ सकता है। इसके लिए एक हिस्सा वेजिटेबल ऑयल का लें और इसमें दो हिस्से बेकिंग सोडा के मिलाएं। एक गाढ़ा, दानेदार पेस्ट बनने के बाद अपनी उंगलियों या किसी कपड़े का इस्तेमाल करके, चिकनाई वाली जगहों पर इस पेस्ट को रगड़ें। तेल पुरानी चिकनाई को फिर से नरम कर देता है, जबकि बेकिंग सोडा उसे हटा देता है।

दाग-धब्बे साफ करने के लिए हैक

कैबिनेट की रोजाना की सफाई करने के लिए सिरका एक बेहतरीन तरीका है जो ग्रीस और बदबू को दूर कर सकती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक स्प्रे बोतल में एक कप सिरका, एक कप गर्म पानी और थोड़ा सा डिश सोप मिलाएं। अब अलमारियों पर स्प्रे करें और एक मिनट के लिए छोड़ दें ताकि जमी हुई परत हट जाए और फिर एक साफ कपड़े से पोंछ दें।

टिप

रोजाना की सफाई के लिए आप साबुन और पानी का घोल तैयार करें और फिर एक कपड़े को इस घोल में डुबोएं और फिर कैबिनेट्स को रोजाना पोंछे।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।