घर के गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं लीची का पौधा, बस अपनाएं ये तरीके

Shubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Gardening Tips: मीठी और रसीली लीची सिर्फ बाजार से ही क्यों खरीदनी, सही तरीका अपनाकर इसे घर के गार्डन या गमले में भी उगाया जा सकता है। थोड़ी देखभाल और धैर्य के साथ लीची का पौधा अच्छी तरह बढ़ता है।

घर के गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं लीची का पौधा, बस अपनाएं ये तरीके

गर्मी के मौसम में लीची खाना बहुत लगभग हर किसी को पसंद होता है। इसका मीठा स्वाद और रस भरा गूदा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। कई लोग सोचते हैं कि लीची का पौधा सिर्फ बड़े बागानों में ही उगाया जा सकता है, लेकिन सही तरीका अपनाया जाए तो इसे घर के गार्डन में भी लगाया जा सकता है।

थोड़ी मेहनत और सही देखभाल के साथ लीची का पौधा धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। हालांकि, यह पौधा जल्दी फल नहीं देता, लेकिन एक बार अच्छी तरह बढ़ने पर लंबे समय तक फल दे सकता है। सही मिट्टी, धूप और पानी का ध्यान रखना इसमें काफी जरूरी है। घर में लगा लीची का पौधा हरियाली बढ़ाने के साथ ताजे फल भी दे सकता है।

घर में लीची का पौधा कैसे लगाएं?

  1. अच्छी लीची का बीज चुनें: सबसे पहले ताजी और पकी हुई लीची लें। उसका बीज निकालकर साफ पानी से धो लें। ध्यान रखें कि बीज सूखने ना पाए, क्योंकि सूखा बीज जल्दी अंकुरित नहीं होता।
  2. सही मिट्टी तैयार करें: लीची के पौधे के लिए हल्की और उपजाऊ मिट्टी अच्छी मानी जाती है। मिट्टी में गोबर की खाद या जैविक खाद मिलाना पौधों के लिए अच्छा रहता है।
  3. गमले या जमीन में बीज लगाएं: बीज को लगभग एक से दो इंच गहराई में मिट्टी में दबाएं। इसके बाद हल्का पानी डाल दें।
  4. धूप वाली जगह रखें: लीची के पौधे को अच्छी धूप की जरूरत होती है। इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां रोज कुछ घंटे धूप आती हो।

पौधे की देखभाल कैसे करें?

  • जरूरत के हिसाब से पानी दें: मिट्टी को हल्का नम रखना अच्छा होता है लेकिन बहुत ज्यादा पानी देने से जड़ें खराब हो सकती हैं।
  • समय-समय पर खाद डालें: पौधे की अच्छी बढ़त के लिए कुछ महीनों के अंतर पर जैविक खाद डालना फायदेमंद होता है।
  • पौधे को कीड़ों से बचाएं: अगर पत्तियों पर कीड़े दिखाई दें, तो नीम के पानी का छिड़काव कर सकते हैं।

लीची का पौधा बढ़ने में कितना समय ले सकता है?

लीची का पौधा धीरे-धीरे बढ़ता है। बीज से तैयार पौधे को फल देने में कई साल लग सकते हैं। इसलिए धैर्य रखना जरूरी है।

गमले में लीची उगाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • बड़ा गमला चुनें: लीची का पौधा धीरे-धीरे बड़ा होता है, इसलिए बड़ा गमला इस्तेमाल करना बेहतर है।
  • पानी जमा ना होने दें: गमले में पानी जमा रहने से जड़ें खराब हो सकती हैं। इसलिए नीचे पानी निकलने की जगह जरूर होनी चाहिए।

घर में लीची का पौधा लगाने के फायदे

  1. घर में हरियाली: लीची का पौधा गार्डन को ज्यादा सुंदर बनाता है।
  2. ताजे फल: अच्छी देखभाल के बाद पौधे से ताजी लीची मिलेंगी।
  3. गर्मी में छांव देने में मदद: बड़ा होने पर यह पौधा अच्छी हरियाली और हल्की छांव भी दे सकता है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।