
ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में धुले कपड़ों पर दिख रहा कालापन? तो घर की इन चीजों से मशीन कर लें साफ
गंदे से गंदे कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन सबसे अच्छा साधन बन चुका है। आजकल ज्यादातर हर घर में ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मौजूद है और लोग उसी में कपड़े धोते हैं। लेकिन मशीन को भी सफाई की जरूरत होती है, ऐसे में चलिए जानते हैं इसे साफ करने के कुछ तरीके।
आजकल हर घर में फुल ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मौजूद है, जिसमें कपड़े धोना काफी आसान हो चुका है। बस कपड़े डालिए, डिटर्जेंट डालिए और कपड़े धुलकर, निचुड़ जाते हैं, फिर इन्हें फैलाने का काम रह जाता है। ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में कई खासियत हैं, इसमें साधारण कपड़ों से लेकर ऊनी कपड़ों तक सबकुछ आसानी से धुल जाता है लेकिन कई बार मशीन अंदर काफी गंदी हो जाती है। लगातार कपड़े धोते रहने के कारण मशीन के अंदर मौजूद छेदों में कालापन जमा हो जाता है। जब हम कपड़े धोते हैं, तो ये कालापन निकलकर कपड़ों में चिपक जाता है और ऐसे में कपड़ें बिल्कुल साफ नहीं होते हैं। अगर आप भी कपड़ों में लगने वाली गंदगी से परेशान है, तो कुछ आसान तरीकों से इसे साफ कर सकते हैं।
कैसे करें साफ-
1- फिल्टर क्लीनिंग- ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के अंदर साइड में एक गोल आकार का फिल्टर लगा होता है, उसे निकालकर ब्रश में डिटर्जेंट या साबुन लगाकर साफ करें। इस फिल्टर में कपड़ों के रोए, गंदगी, मैल सब जमा होता है। कुछ समय बाद ये फिल्टर पानी को साफ करना बंद कर देता है और ऐसे में कपड़े गंदे रह जाते हैं।
2- टब वॉश- वॉशिंग मशीन के टब में कपड़े धुलते हैं, तब कुछ गंदगी इसमें बने छेदों में चली जाती है। फिर वही हर बार निकलती रहती है और कपड़ों पर चिपक जाती है। इसे साफ करने के लिए आपको टॉयलेट क्लीनिर हार्पिक की जरूरत पड़ेगी। आधा ढक्कन हार्पिक लें और इसे घुमाते हुए मशीन के टब में चारों तरफ से छेदों में डालें। अब डिटर्जेंट (4-5 चम्मच) या मशीन का अलग क्लीनिंग पाउडर लें और उसे पूरा 1 पैकेट मशीन में डाल दें। पाउडर डालने के बाद मशीन को टब वॉश पर सेट करते हुए चला दें। करीब आधे-पौन घंटे में टब क्लीन हो जाएगा और मशीन बंद हो जाएगी।
3- सिरका ट्रिक- गुनगुने पानी में 3-4 चम्मच सिरका मिक्स करें और इसे मशीन में डाल दें और साथ में डिटर्जेंट डालें। फिर टब वॉश पर सेट करते हुए चलाएं। मशीन अपने आप साफ हो जाएगी।

कितनी बार साफ करें
ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन को हर 15 दिन में एक बार साफ जरूर कर लेना चाहिए। इससे मशीन के अंदर कोई भी कूड़ा या गंदगी जमा नहीं होगी और ये साफ बनी रहेगी। फिर इसमें आपके कपड़े भी बिल्कुल साफ धुल जाएंगे।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




