ना घिसना, ना रगड़ना! तांबा-पीतल के बर्तनों को चुटकियों में साफ करने वाला नुस्खा, स्किन भी नहीं होगी ड्राई

Feb 11, 2026 11:46 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

How to clean brass utensils:  तांबा पीतल के बर्तन साफ करने में हाथ घिस जाते हैं तो ये कमाल का नुस्खा जान लें। जिनकी मदद से आप घर में रखे सारे पूजा वाले तांबा. पीतल और डेली यूज के तांबे और पीतल के बर्तन को झटपट साफ कर लेंगी। जान लें ये ट्रिक।

ना घिसना, ना रगड़ना! तांबा-पीतल के बर्तनों को चुटकियों में साफ करने वाला नुस्खा, स्किन भी नहीं होगी ड्राई

तांबा या पीतल के बर्तन साफ करने में हाथों की बैंड बज जाती है। किसी घरेलू नुस्खे को आजमाएं या फिर मार्केट में मिलने वाले खास तरह के साबुन या पाउडर का इस्तेमाल क्लीनिंग के करें। हाथों की स्किन पर इसका बैड इफेक्ट पड़ता है। कई बार स्किन कट जाती या फिर इतनी ज्यादा ड्राई हो जाती है कि उसकी ड्राइनेस दूर करने के लिए भी फिर नुस्खे आजमाने पड़ते हैं। लेकिन आज हम लाएं हैं ट्राईड एंड टेस्टेड तरीका। जिसे कंटेट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस नुस्खे को आजमा लिया तो हाथों की स्किन ड्राई होने की बजाय और ज्यादा ब्यूटीफुल और सॉफ्ट बन जाएंगे। साथ ही बगैर रगड़े और मेहनत के तांबा-पीतल के बर्तन भी चमक जाएंगे। महाशिवरात्रि आने वाली है तो पूजा-पाठ के लिए घर के मंदिर में रखे लोटे और प्लेट वगैरह निकालेंगी। इन काले और गंदे हो गए तांबा और पीतल के बर्तन को इस नुस्खे से साफ करेंगी तो बर्तन बगैर मेहनत के ही चमक उठेंगे।

तांबा-पीतल साफ करने वाला नुस्खा

तांबा या पीतल के बर्तन को साफ करना है तो बगैर रगड़े और हाथों की स्किन को खराब किए हुए इस नुस्खे को आजमा लें। बस ये पीले रंग का पैक बनाकर रख लें। इस पैक को बनाने के लिए घर की रसोई में रखें बस इन सामान की जरूरत होगी।

1- दो चम्मच आटा

2- हल्दी

3- नींबू का रस

4- एक चम्मच नमक

किसी बाउल में गेंहू का आटा लें और उसमे आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिला लें। साथ ही नींबू का रस और नमक मिलाकर मिक्स कर लें। बस सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। और इसे तांबा और पीतल के बर्तनों पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर किसी भी साफ कपड़े से इस पैक को पोछ दें। आप देखेंगे कि बगैर हाथों को टॉर्चर दिए पूरा तांबा या पीतल नए की तरह चमकने लगेगा। साथ ही आपके हाथों में ड्राईनेस और खुरदुरापन भी नहीं होगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।