Nag Panchami 2026: नागपंचमी पर बनाएं ये 5 खूबसूरत रंगोली डिजाइन, घर का द्वार लगेगा सबसे सुंदर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नागपंचमी के त्योहार पर लोग नाग देवता की पूजा अर्चना करते हैं और दूध चढ़ाते हैं। साथ ही घर के द्वार पर रंगोली भी बनाते हैं। अगर आप भी रंगोली बनाते हैं, तो हम आपके लिए बेहद सुंदर और सिंपल पैटर्न लेकर आए हैं। 

easy and simple rangoli designs for nag panchami
नागपंचमी पर घर सजाने के लिए बनाएं ये 5 खूबसूरत रंगोली डिजाइन

17 अगस्त को नागपंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है, जिसके लिए लोग काफी तैयारी करते हैं। सावन माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन लोग नाग देवता को दूध चढ़ाते हैं और कई व्यंजन भी बनाते हैं। साथ ही घर के द्वार पर रंगोली बनाने की परंपरा भी है। अगर आप भी रंगोली मनाते हैं, तो हम आपके लिए कुछ सिंपल और अट्रैक्टिव डिजाइन दिखाते हैं। इन पैटर्न को आप आसानी से बना सकते हैं और ये घर के द्वार पर देखने में सुंदर भी लगेगी।

  1. शुभ नागपंचमी

शुभ नागपंचमी

शुभ नागपंचमी की रंगोली आप बना सकते हैं। बैकग्राउंड में रेड कलर करते हुए किनारों पर तिकोने वाले फूल में डिजाइन बनाएं। सफेद, पीले, लाल रंगों का इस्तेमाल करते हुए आप ये डिजाइन बना सकते हैं। बीच में शुभ नागपंचमी लिख सकते हैं।

2. कमल शिवलिंग डिजाइन

कमल शिवलिंग डिजाइन

इस रंगोली को बनाने के लिए पहले बीच में गोला बनाएं। उसमें पीला रंग भरें और किनारों पर सफेद रखते हुए पैटर्न कंप्लीट करें। नीचे कमल का फूल उसके ऊपर शिवलिंग और उसके ऊपर त्रिशूल-डमरू बनाकर इस डिजाइन को बना लें।

3. शिवलिंग-नाग रंगोली डिजाइन

शिवलिंग-नाग रंगोली डिजाइन

नीचे पीला रंग बनाते हुए गोलाकार बनाएं और ऊपर शिवलिंग और उसके साथ नाग देवता को बनाएं। ऊपर आप हांडी और साइड में त्रिशूल बनाकर रंगोली को पूरा करें। ये डिजाइन आसानी से बन जाएगी और अच्छी भी लगेगी।

4. हरी नागपंचमी रंगोली

हरी नागपंचमी रंगोली

गोला बनाकर उसमें हरा रंग भर दें, उसके किनारों पर सफेद रंग से गोला पूरा करें। बीच में नागपंचमी लिख दें और ऊपर की ओर सांप बना दें। ये रंगोली सबसे आसान है और सुंदर भी लगेगी।

5. नाग देवता रंगोली

नाग देवता रंगोली

नागपंचमी पर नाग देवता की रंगोली बनाना सबसे शुभ होता है। अगर आपकी ड्राइंग थोड़ी भी अच्छी है, तो आप इस तरह का पैटर्न भी बना सकते हैं। साइड में शिवलिंग और ऊपर की ओर मंदिर बनाते हुए आप अंदर नाग देवता की आकृति बनाएं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़नागपंचमी पर घर सजाने के लिए बनाएं ये 5 खूबसूरत रंगोली डिजाइन