पुरानी झाड़ू फेंक देते हैं? ये गलती ना करें! इन 6 तरीकों से करें दोबारा कर सकते हैं इस्तेमाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

झाड़ू पुरानी होने के बाद आप उसका क्या करते हैं? फेंक देते हैं, तो दोबारा ये गलती नहीं करेंगे। क्योंकि पुरानी झाड़ू से आप बड़े ही काम की चीजें बना सकते हैं, जो आपकी काफी मेहनत और पैसे दोनों बचा सकती हैं।

How To Reuse Old Broom
पुरानी झाड़ू का क्या करें

घर की क्लीनिंग की बात हो तो सबसे पहला काम झाड़ू का ही होता है। रोजमर्रा की साफ-सफाई में बेशक कुछ ना हो, लेकिन झाड़ू तो घर में लगाई ही जाती है। अब झाड़ू की बात हो ही रही है, तो ये बताइए आप पुरानी झाड़ू का क्या करते हैं? एक टाइम के बाद झाड़ू घिस जाती है, जिसका इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई लोग झाड़ू को बेकार समझकर फेंक देते हैं। क्या आपको भी इसे फेंकने का ही ऑप्शन नजर आता है? वैसे क्या हो, अगर आप इस पुरानी बेकार झाड़ू को दोबारा इस्तेमाल में ले पाएं? जी हाँ, ये झाड़ू आप दोबारा काम में ले सकते हैं, बस छोटी-छोटी सी टिप्स अपनाकर। तो चलिए बेकार पड़ी झाड़ू को रीयूज करने के कुछ मजेदार तरीके जान लेते हैं।

पुरानी झाड़ू का क्या करें? रीयूज करने के टिप्स देखें

टिप 1- पुरानी झाड़ू से बनाएं क्लीनिंग टूल

पुरानी झाड़ू को फेंकने के बजाए आप इसका एक क्लीनिंग टूल बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये क्लीनिंग टूल छत, पंखे जैसी ऊंची जगहों की सफाई में इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही बेड या अलमारी के पीछे जैसी जगहें, जहां हाथ आसानी से नहीं पहुंच पाता है; उन जगहों की क्लीनिंग में भी ये टूल काम आ सकता है। इसके लिए झाड़ू को आप किसी लंबे डंडे में बांधकर इस्तेमाल कर सकते हैं। काफी टाइम और पैसा सेव हो जाएगा।

टिप 2- खिड़की-दरवाजों की क्लीनिंग में इस्तेमाल करें

पुरानी झाड़ू को फेंकने के बजाए आप खिड़की दरवाजों की सफाई में इस्तेमाल कर सकते हैं। खिड़की दरवाजों के कोनों पर काफी धूल जम जाती है, जिसे साफ करने के लिए छोटी झाड़ू काफी सही रहती है। इस झाड़ू को आप बालकनी में गमलों के आसपास की मिट्टी हटाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

टिप 3- पुरानी झाड़ू मिलाकर बनाएं नई मजबूत झाड़ू

पुरानी झाड़ू घिसने के बाद काफी पतली हो जाती हैं। ऐसे में अगर आपके पास दो से तीन पुरानी झाड़ू इकट्ठा हो गई हैं, तो इन्हें आपस में मिलाकर आप एक नई और मजबूत झाड़ू तैयार कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल आँगन की सफाई के लिए किया जा सकता है। वहीं घर की डीप ब्लिंग कर रहे हों, तो भी इस तरह की मोटी और मजबूत झाड़ू काफी काम आती है।

टिप 4- कार की सफाई में इस्तेमाल करें

पुरानी झाड़ू को फेंकने के बजाए आप इसे कार की साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल में ले सकते हैं। इससे कार के बाहरी हिस्से या टायर के आसपास जमी सूखी धूल को हटाने में ये काफी मदद कर सकती है।

टिप 5- सीक वाली झाड़ू से घर को डेकोरेट करें

अगर आपकी सीक वाली झाड़ू घिस गई है, तो उसे आप कई क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल में ला सकते हैं। झाड़ू की सीक पर कलर कर के आप सुंदर डेकोरेटिव चीजें तैयार कर सकते हैं। आर्ट एंड क्राफ्ट में थर्माकोल के साथ मिलाकर इनसे बहुत ही सुंदर आइटम्स तैयार किए जा सकते हैं।

टिप 6- मजबूत सफाई वाला ब्रश बनाएं

पुरानी सीक वाली झाड़ू से आप एक मजबूत सफाई वाला ब्रश बनाकर तैयार कर सकती हैं, जो बाथरूम के आसपास जमी काई और गंदगी को साफ करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा बंद नाली या स्टोर रूम जैसी जगहों को साफ करने में भी ये पुरानी झाड़ू आपके काफी काम आ सकती है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पुरानी झाड़ू फेंक देते हैं? ये गलती ना करें! इन 6 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल