मानसून में भूलकर भी इन 6 सब्जियों को ना खाएं, इंफेक्शन होने का बढ़ जाएगा खतरा
Monsoon Health Tips: बारिश का मौसम स्टार्ट हो चुका है। इसलिए साफ-सफाई के साथ ही रोजमर्रा के खानपान का ध्यान रखने की भी जरूरत है, जिससे बीमारियां ना घेर लें। इन 6 सब्जियों को भूलकर भी बारिश में ना खाएं।

सूरज की झुलसाती गर्मी से राहत भले ही बारिश से मिल जाए। लेकिन ये मौसम में गर्मी और नमी को बढ़ा देती है। नतीजा बैक्टीरिया और कीड़े-मकोड़ों को पनपने का सबसे मुफीद समय। मानसून के दौरान खाने-पीने के मामले में खास सावधानी रखने की जरूरत होती है। चूंकि चारों तरफ बैक्टीरिया और फंगस पनपते रहते हैं ऐसे में जरा सी लापरवाही आपको कब बीमार बना देगी और आप अस्पताल में होंगे, इसका अंदाजा नहीं लग पाता। बड़े-बूढ़े हमेशा समझदारी से भोजन करते थे। उनकी थाली में मौसम का ख्याल रखते हुए ही खाने-पीने की चीजें होती थीं। बारिश के मौसम में कुछ सब्जियों को खाना अवॉएड करना सेहत के लिए अच्छा होता है। इनमे मौजूद बैक्टीरिया तेजी से गट में इंफेक्शन फैलाते हैं और बीमार होने का डर बना रहता है।
पालक और पत्तेदार सब्जियां
बारिश के मौसम में पत्तेवाली सब्जियां जैसे पालक,चौलाई को पूरी तरह से इग्नोर करना अच्छा है। इन पत्तों में कीड़े-मकोड़े और उनके अंडे तेजी से पनपते हैं और कई बार धुलने के बाद भी ये पूरी तरह से खत्म नहीं होते। इन पत्ते वाली सब्जियों को अगर खाया गया तो इनसे पेट का इंफेक्शन होने का डर रहता है।
फूलगोभी
फूलगोभी के हर फूल एक दूसरे में चिपके होते हैं और इनके बीच में कीड़े तेजी से पनपते हैं। बारिश का सीजन इन कीड़ों को अंडे-बच्चे देने के लिए बिल्कुल सही होता है। जिसकी वजह से बारिश में मिलने वाली गोभियों में कीड़े की मात्रा ज्यादा होती है। बारिश के मौसम में सेहतमंद रहना है तो फूलगोभी को भूलकर भी ना खाएं।
पत्तागोभी
चूंकि पत्तागोभी में पत्तों की लेयर एक के ऊपर एक होती है और ये आपस में जुड़कर बंद होती है। इसलिए अंदर कीड़े, बैक्टीरिया की ग्रोथ बिल्कुल आराम से होती है और आप पता भी नहीं लगा पाएंगी। इस तरह की पत्ता गोभी को बारिश के मौसम में भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।
बैंगन
बैंगन को भी बारिश में खाना अवॉएड करना चाहिए। बैंगन में कीड़े तेजी से घर बनाते हैं और जब भी मार्केट से इसे खरीद कर लाएं तो पूरी तरह से काटकर चेक करें और उसके बाद ही पकाएं। काफी सारे लोग जो बैंगन को डायरेक्ट भून देते हैं ऐसे में उन कीड़ों के अंदर ही मरने और पेट में जाने का डर होता है। इसलिए बारिश में बैंगन खाने से बचना चाहिए।
मूली के पत्ते
बारिश का सीजन हो तो मार्केट में मिलने वाली मूली के पत्ते खाने से भी परहेज करना चाहिए। ज्यादातर लोग मूली के पत्तों को धुलकर कच्चा ही खाते हैं जो सेहत के लिए सबसे ज्यादा हार्मफुल होता है। धुलने के बाद भी इन पर जमा कीड़ों के अंडे कई बार साफ नहीं होते है और वो पेट में जाने का डर रहता है। इसलिए भूलकर भी मूली के पत्तों को इस मौसम में ना खाएं।
मशरूम
मानसून के सीजन में मशरूम की सब्जी को खाना भी इग्नोर करना चाहिए। मशरूम सीलन में उगता है लेकिन बारिश के दिनों में इसमे मॉइश्चर बढ़ जाता है और फंगस पनपने लगता है। जिसे खाना मतलब पेट की बीमारियों को न्योता देना है। इसलिए बारिश में मशरूम की सब्जी को भी भूलकर नहीं खाना चाहिए।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना


